khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 अक्टूबर, 2023 को जनपद के ग्रामीण /शहरी क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक चलाया गया व्यापक स्वच्छता अभियान।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 अक्टूबर, 2023 रविवार को जनपद के समस्त ग्रामीण /शहरी क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका/नगर पंचायत के सभी वार्डाे, कार्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूह, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, नेहरू युवा केन्द्र एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया गया।

जनपद मुख्यालय में नगरपालिका परिषद के सेक्टर 5-ए से स्वच्छता कार्यक्रम की शुरूआत की गई, जिसमें विधायक टिहरी किशोर उपाध्यय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, नगरपालिका अध्यक्ष टिहरी सीमा कृषाली, सीडीओ मनीष कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों, पर्यावरण मित्रों, समाज सेवियों द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लेकर सफाई की गई। साथ ही सेक्टर 5-ए में सड़क किनारे विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए।

वहीं इस मौके पर जिला खेल विभाग द्वारा रन फॉर स्वच्छता हेतु जनपद मुख्यालय में बोराडी स्टेडियम से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ को क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मौके पर एसडीएम संदीप कुमार, सीवीओ आशुतोष जोशी, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, ईओ नगरपालिका एच.एस. रोतेला, मीडिया प्रतिनिधि सहित विजय कठैत, सुशील कोटनाल एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

 

Related posts

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, 51 शिकायतों पर हुई सुनवाई।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election 2024: चुनावी समर में हर दल ताल ठोकने को तैयार, मिलकर नहीं अलग-अलग लड़ेंगे BJके विरोधी

cradmin

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त अपराह्न की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 01 राज्य मार्ग तथा 17 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध हैं, बालगंगा तहसील के पिंसवाड में हुआ यह।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights