khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:- उत्तरकाशी जनपद के इस स्थान में आयोजित होगा दो दिवसीय राज्यस्तरीय सेब महोत्सव।

उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल में आयोजित होगा दो दिवसीय राज्यस्तरीय सेब महोत्सव।

उत्तरकाशी से है जहां पर हर्षिल में आयोजित होने वाला दो दिवसीय राज्यस्तरीय सेब महोत्सव बहुआयामी होगा।

इस महोत्सव की प्रदर्शनी में जहां सेब की विविध किस्में देखने को मिलेंगी वहीं बागवानी को लेकर विशेषज्ञों से संवाद, नई तकनीकों की जानकारी जैसे अनेक महत्वपूर्ण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और रीवर राफ्टिंग आदि गतिविधियों का आयोजन भी होगा।

महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने जिला मुख्यालय पर अधिकारियों की बैठक लेकर वाईब्रेंट विलेज के इस महत्वपूर्ण आयोजन को कामयाब बनाने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि सीमांत क्षेत्र के हर्षिल गांव में आगामी 19 एवं 20 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सेब महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

तय कार्यक्रम के अनुसार 19 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से महोत्सव में भाग लेने वाले किसानों व प्रदर्शों का पंजीकरण शुरू हो जाएगा और पूर्वाह्न 10.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का उद्घाटन सत्र शुरू होगा।

इसी दिन सेब प्रदर्श प्रतियोगिता के आयोजन के अलावा विशेषज्ञों द्वारा सेब की नई प्रजातियों की जानकारी देने के साथ ही तकनीकी विषयों पर प्रस्तुतिकरण का सत्र भी तय है।

महोत्सव के दूसरे दिन 20 अक्टूबर को कृषक संवाद एवं बागवानी की योजनाओं पर जानकारी का सत्र होगा तथा प्रतिभागियों को धराली गांव के एक उद्यान और झाला स्थित कोल्ड स्टोरेज का भ्रमण कराया जाएगा।

समापन दिवस पर महोत्सव के प्रतिभागियों को रीवर राफ्टिंग के रोमांच से भी रूबरू कराया जाएगा।
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने इस सिलसिले में अधिकारियों की बैठक लेकर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि महोत्सव में किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों एवं ख्रेती-बागवानी के काम आने वाले ड्रोन के प्रदर्शन की व्यवस्था भी की जाय।

उन्होंने आयोजन स्थल पर सभी जरूरी इंतजाम दुरस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग परस्पर समन्वय से काम कर इस आयोजन से किसानों को पूरा लाभ पहुंचाने के लिए काम करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, पीडी डीआरडीए रमेश चन्द्र, मुख्य उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जीएम डीआईसी शैली डबराल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोड़ा, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, एसीएफ मयंक गर्ग सहित अन्य अधिकारिसों ने भाग लिया।

Related posts

यहां नागर निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 को लेकर जिला निर्वाचन कन्ट्रोल रूम तैयार।

khabaruttrakhand

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ-केदारनाथ में जल्द शुरू होंगे अस्पताल, इस बार 11 भाषाओं में जारी होगी SOP

cradmin

Chamoli ऐतिहासिक शीतकालीन Char Dham Yatra की तैयारी कर रहा है, प्रतिनिधिमंडल ने सात दिवसीय तीर्थयात्रा के लिए निमंत्रण देने के लिए CM Dhami से मुलाकात की

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights