khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:- उपजिलाधिकारी घनसाली द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय एवं अपर सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय घनसाली का किया गया आकस्मिक निरीक्षण ,अनुपस्थित कर्मियों पर हुई ये कार्यवाही।

शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी घनसाली द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी घनसाली के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती संगीता गोयल बाल विकास परियोजना अधिकारी दिनांक 14 दिसंबर 2023,

श्रीमती उर्मिला, सुपरवाइजर दिनांक 20 दिसंबर 2023,

श्रीमती हंसी देवी सुपरवाइजर दिनांक 12 दिसंबर 2023,

श्री विनोद लाल आधार ऑपरेटर दिनांक 20 दिसंबर 2023 ,

श्री सुनील नाथ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिनांक 12 दिसंबर 2023, श्रीमती तुतला बडोनी दिनांक 18 -12 -2023, कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं ।

सभी अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जा रहा है तथा अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को प्रेषित की जा रही है।

वहीँ शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिला अधिकारी घनसाली द्वारा अपर सहायक विकास अधिकारी पंचायत घनसाली का औचक निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता श्री हिमांशु सती दिनांक 20 जुलाई 2023,

श्रीमती अल्पना नेगी कोऑर्डिनेटर दिनांक 20 नवंबर 2023, श्रीमती सुष्मिता भंडारी दिनांक 7 दिसंबर 2023 तथा श्रीमती राखी डाटा एंट्री ऑपरेटर दिनांक 13 दिसंबर 2023 से अनुपस्थित चल रहे हैं।

संबंधित कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जा रहा है तथा अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं ।

वही मामले की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को प्रेषित की जा रही है।

Related posts

जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 26 अक्टुबर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० कुमशीला* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-यहाँ अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने असुविधा के लिए शहर के लोगों से माफी मांगी, जाने कारण।

khabaruttrakhand

यहां जिला मुख्यालय में पं. गोविन्द बल्लभ पंत पार्क का पुनर्निर्माण करने के साथ ही तांबाखाणी क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights