khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-गढ़वाल लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार देर शाम किया एम्स ऋषिकेश का दौरा।

  • गढ़वाल लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार देरशाम एम्स ऋषिकेश का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने संस्थान की पीआईसीयू (पीकू) वार्ड का निरीक्षण किया और वहां भर्ती नवजात शिशुओं का हालचाल जाना।

सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत के एम्स पहुंचने पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉक्टर) मीनू सिंह की अगुवाई में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के पीडियाट्रिक आईसीयू का निरीक्षण किया व वहां भर्ती नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के बाबत जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने एम्स की ओर से मरीजों को दी जा रही वल्र्ड क्लास स्वास्थ्य सेवाओं व ट्रॉमा इमरजेंसी के मामलों में बेहतर उपचार के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना भी की।

इस दौरान थराली विधायक गोपाल राम टम्टा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल, पीपीएस विनीत कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

जेलों में सक्रिय होंगे ‘Hariram’: राजनीतिक मिजाज भांपेंगे…लोकसभा चुनावों के मद्देनजर Uttarakhand में खास तैयारी

cradmin

Uttarakhand: BJP ने शुरू किया ‘आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान’…सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र

cradmin

यहां त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, जाने ज्ञापन से जुड़ी बातें।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights