khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गड़वाल।*

जिलाधिकारी , टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 30 अक्टुबर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०ई०का० नागेश्वरसौड* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 222 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी।

खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोलफ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य नवाब सिंह राणा द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

-जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

Uttarakhand: राज्य सूचना आयोग में चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा, CM Dhami ने लांच किया ऑनलाइन RTI portal

cradmin

Election: SP ने चला ऐसा दांव, मुस्लिम-दलित समीकरण के सहारे जीत की आस; पहले भी BJP के खिलाफ जीती थीं सुनीता

cradmin

ब्रेकिंग:-डॉ० संदीप पाण्डे को मिला दक्षिण कोरिया के कोनकक (KONKUK) विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण पोस्टडॉक्टोरल पद

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights