khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

देवकी देवी जच्चा बच्चा मौत प्रकरण में जिलाधिकारी से मिला परिजनों का शिष्ट मण्डल, जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।

*देवकी देवी जच्चा बच्चा मौत प्रकरण में जिलाधिकारी से मिला परिजनों का सिस्टम मण्डल*

*जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई* *राकेश राणा*

प्रताप नगर प्रखंड के रोनिया ओनालगांव निवासी देवकी देवी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोन्ड़ लम्बगांव में परसव के दौरान जच्चा बच्चा सहित मौत प्रकरण मामले में आज परिजनों का एक शिष्टमंडल जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा और राज्य आन्दोलकारी द्वारिका बिष्ट एवं परिजनों ने जिलाधिकारी से कहा की उक्त प्रकरण को तीन सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है।

उन्होंने कहा की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाय और जो भी ब्यक्तित् उक्त प्रकरण में दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गयी।

जिस पर जिलाधिकारी ने आस्वस्त करते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट हमारे पास आ गई है मेरे द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच में आए बिंदुओं का परीक्षण करते हुए दोषी पाई जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
सिस्टमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ,राज्य आंदोलनकारी द्वारिका बिष्ट ,दुर्गा देवी लक्ष्मी बूडाकोठी ,रुक्मणी रौतेला ,पूर्व प्रधान दलबीर सिंह राणा चंद्र मोहन सिंह राणा भारत सिंह राणा श्याम सिंह राणा जगमोहन सिंह राणा गुजकेश राणा आदि शामिल थे।

Related posts

ब्रेकिंग:दिनेश लाल का धनीलाल शाह को समर्थन, धनीलाल ने घनसाली में अबतक के कार्यकाल पर उठाये गंभीर सवाल।

khabaruttrakhand

Cabinet: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मंत्रिमंडल के निर्णय की सराहना की, कहा – रेलवे के ढाँचे मजबूत होंगे

cradmin

उप जिलाधिकारी प्रताप नगर द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष पुनरीक्षण अभियान एवं समस्त पोलिंग स्टेशन मे व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र प्रताप नगर के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर एवं सुपरवाइजर के साथ समीक्षा की बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights