khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक यूरोप यात्रा से पहले महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज का किया संत महात्माओं ने भव्य स्वागत कर दिया आशीर्वाद।

अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक यूरोप यात्रा से पहले महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज का किया संत महात्माओं ने भव्य स्वागत दिया आशीर्वाद।
यूरोप आध्यात्मिक यात्रा में स्पेन हंगरी हॉलैंड बुडापेस्ट जा रहे रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज का जगह-जगह आश्रम मठ मंदिरों में हुआ भव्य स्वागत।
आज ऋषिकेश वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी शंकर तिलक महाराज के सानिध्य में तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज अपनी प्रथम यूरोप आध्यात्मिक यात्रा से पहले अखिल भारतीय संत समिति विरक्त वैष्णव मंडल मठ मंदिरों महामंडलेश्वर एवं श्री महंतो के द्वारा महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज का ब्रह्मपुरी राम तपस्थली ,कृष्णकुंजआश्रम, रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर, वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम, प्राचीन शत्रुघ्न मंदिर राम झूला, प्राचीन लक्ष्मण मंदिर लक्ष्मण झूला प्राचीन भारत मंदिर भगवान भवन भगवान आश्रम कबीर चौराहा आश्रम ईश्वर आश्रम रामानंद आश्रम आदि सभी जगह पर संत महात्माओं के द्वारा महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज को उत्तरीय पगड़ी पुष्पहार पहनाकर ऋषि कुमारों के द्वारा वेद मंत्रों पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज ने बताया की सनातन धर्म की ध्वजा को समस्त विश्व में प्रचारित करने के लिए महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा समस्त उत्तराखंड के संत महात्माओं के आशीर्वाद लेकर उत्तराखंड के पौराणिक स्थलों एवं भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को विदेश में रह रहे लोगों तक पहुंचाना और हमारी संस्कृति विरासत को आगे बढ़ना यही हमारा धर्म है।
यह काम आज के युवा संत आगे आकर सनातन संस्कृति को आगे बढ़ने का कार्य कर सकते हैं।
महाराज श्री ने कहा कि धर्म के मार्ग में चलकर होती है प्रभु की प्राप्ति।
इस अवसर पर आए हुए अपने-अपने स्थान पर सभी महामंडलेश्वर जगतगुरु श्री महंतों ने अपने-अपने स्थानों पर महंत रवि पर प्रपन्नाचार्य महाराज को आशीर्वाद दिया और अपने-अपने आध्यात्मिक विचार रखें और शुभकामनाएं प्रेषित करें।
कार्यक्रमों की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास जी महाराज ने की कार्यक्रम का संचालन योगीराज स्वामी आशुतोष महाराज श्री महंत अरुण दास महाराज जगन्नाथ आश्रम ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महामंडलेश्वर डॉ रामेश्वर दास महाराज, महाराज महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज ,महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज ,महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज , महामंडलेश्वर ऋशेश्वरानंद महाराज, महंत श्री अरुण दास महाराज महंत रवि देव शास्त्री ,महंत श्री स्वामी राम महाराज, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ,महंत हरिहरानंद महाराज स्वामी आलोक हरि महाराज ,महंत करुणा शरण महाराज, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, महंत प्रमोद दास, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य ,आचार्य दिनेश सेमेल्टी, रामाबल्लभ भट्ट, कमल सिंह राणा आदि नवीन जोशी मौजूद थे।

Related posts

रविवार को विकास खण्ड चम्बा के जलेड़ी, ग्राम पंचायत नैल में “जिला स्तरीय जल उत्सव” कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की मौजूदगी में किया गया आयोजित ।

khabaruttrakhand

News update:-उपनल कर्मियों का पारिश्रमिक 10% बढ़ाने का प्रस्ताव।#10HikeProposal

khabaruttrakhand

बिग ब्रेकिंग्:-घनसाली के इस इलाके में एक मृतक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के समय खुली मृतक से संबंधित घटना की परतें।जाने मामला।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights