khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: कर्मचारी न वेतन, हड़प लिए PF के 32 लाख रुपये, दून में बनी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Uttarakhand: कर्मचारी न वेतन, हड़प लिए PF के 32 लाख रुपये, दून में बनी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून में बनी कंपनी ने दो साल तक फर्जी तरीके से करीब 32 लाख रुपये से ज्यादा का PF हड़पा। कंपनी का यह फर्जीवाड़ा जैसे ही EPFO के सामने आया कंपनी से जुड़े लोग दून से भाग गए।

दून में बनी कंपनी सनराइज सिक्योरिटी एंड सर्विसेज ने दो साल तक फर्जी तरीके से करीब 32 लाख रुपये से ज्यादा का PF हड़प लिया। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस कंपनी से अब तक 16 लाख रुपये की वसूली भी हो गई है।

कर्मचारी ने PF घोटाले का खेल 2020 से शुरू किया। फर्जी तरीके से कर्मचारी दिखा और वेतन भुगतान कर कंपनी हर महीने PF की रकम हड़पती रही। यह सिलसिला साल 2022 तक जारी रहा। इन दो वर्षों में कंपनी करीब 32 लाख रुपये के PF का घोटाला कर चुकी थी।

कंपनी का यह फर्जीवाड़ा जैसे ही EPFO के सामने आया कंपनी से जुड़े लोग दून से भाग गए। कंपनी ने नगर निगम के वार्ड-40 में अपना कार्यालय बनाया था। EPFO ने कंपनी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद

ओप्पो और इनोविजन से वसूले 22 लाख रुपये

कंपनियों के हक का पैसे हड़पने में मोबाइल कंपनी ओप्पो और सिक्योरिटी कंपनी इनोविजन लिमिटेड भी पीछे नहीं हैं। इन दोनों कंपनियों से भी EPFO ने 22 लाख रुपये से ज्यादा की रकम वसूल ली है। ये कंपनियां वर्षों से कर्मचारियों के PF की रकम अपने खाते में जमा करा रही थीं। जबकि, कंपनी के रिकॉर्ड में PF का पैसा कर्मचारियों के खाते में जमा दिखाया जा रहा था।

कंपनी ने दो साल तक करीब 32 लाख रुपये का PF घोटाला किया है। इस कंपनी से 16 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इसके अलावा, उन वैध कंपनियों पर भी कार्रवाई जारी है जो कर्मचारियों के हक का पैसा हड़प रही हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री के द्वारा सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा हेलीपैड के लिए हेली सेवा का शुभारंभ, जोशियाड़ा में रू. 90.78 लाख की लागत से निर्मित हेलीपैड का भी लोकार्पण।

khabaruttrakhand

चारधाम यात्रा:- यहां पहुँचकर जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभागों व संगठनों को इस धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद बनाए रखने के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न, पेयजल विभाग की सभी डिवीजनों की योजनाओं की समीक्षा के साथ दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights