khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा प्रेस क्लब में सम्मान समारोह आयोजित,जिलाधिकारी को किया गया सम्मानित।

न्यू टिहरी (टिहरी गढ़वाल)

नई टिहरी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को प्रेस क्लब, नई टिहरी में सम्मान समारोह आयोजित कर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी एवं पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण भी किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनपद के विकास में हम सबको मिलजुल कर कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी आते-जाते रहते हैं, जबकि स्थानीय मीडिया जनपद की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित होती है ऐसे में  मीडिया को निर्भीक होकर जनहित से जुड़ी समस्याओं को सकारात्मक सोच के साथ उजागर करना चाहिए, ताकि समय रहते उनका समाधान किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि कोई भी समस्या ऐसी नहीं होती है, जिसका समाधान न किया जा सके।

यदि सकारात्मक सोच और पूर्ण निष्ठा के साथ काम किया जाये तो किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब पदाधिकारी/मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा भी सम्बोधिन किया गया।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी भजनी भण्डारी सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी/मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

Kedarnath: तीर्थपुरोहित महापंचायत भूमि कानून रैली का समर्थन करती है और चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान Kedarnath गर्भगृह में सोने की परत विवाद की उच्च स्तरीय

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-प्राथमिक विद्यालय के लिए मुसीबत बनी हाईटेंशन बिजली की लाइन ।

khabaruttrakhand

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा दिया गया प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights