khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअपराधउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-नरेन्द्रनगर कोषागार के लेखाकार को उत्तरांचल राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली का बार-बार उल्लंघन करने के आरोप में हटाया गया सेवा से।

नरेन्द्रनगर कोषागार के लेखाकार जीतराम को उत्तरांचल राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली का बार-बार उल्लंघन करने के आरोप में हटाया गया सेवा से।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा 05 अक्टूबर, 2023 को वरिष्ठ कोषाधिकारी, टिहरी गढ़वाल की आख्यानुसार लेखाकार, कोषागार नरेन्द्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल जीतराम द्वारा राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने, मदिरापान कर कार्यालय में उपस्थित होने तथा अनाधिकृत रूप से कार्यालय से अनुपस्थित रहने पर

कई बार चेतावनी निर्गत करने के बावजूद अपनी कार्यशैली में कोई सुधार न करने के फलस्वरूप उत्तरांचल राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के नियमों का उल्लंघन तथा प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलम्बन किया गया था।

प्रकरण में अपर जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा जांच अधिकारी की आख्यानुसार लेखाकार, जीतराम को उत्तरांचल राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली 2002 के नियम 3 प्रस्तर-1/2 तथा नियम-4 के बार-बार उल्लंघन के आरोप में सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-2003 के नियम-3 (ख) (तीन) के अन्तर्गत सेवा से हटाया गया।

 

Related posts

Uttarakhand नगर निकाय चुनाव के लिए OBC सर्वेक्षण संपन्न; रिपोर्ट इसी महीने आने की उम्मीद है।

khabaruttrakhand

बाल कलाकारों द्वारा नाटक के माध्यम से रिश्वत घूसखोरी जैसे गंभीर मुद्दे दिखाकर जनता की लूटी वाहवाही।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-महिलाओं को घसियारी कल्याण योजना से लाभान्वित के बारे में मुख्य विकास अधिकारी ने दी जानकारी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights