khabaruttrakhand
उत्तराखंड

‘घमंड तो रावण-हिटलर को भी था, अब इतिहास देखिए’ – I.N.D.I.A पर Congressi की आलोचना; BJP नेता का कटाक्षित प्रतिसाद

'घमंड तो रावण-हिटलर को भी था, अब इतिहास देखिए' - I.N.D.I.A पर Congressi की आलोचना; BJP नेता का कटाक्षित प्रतिसाद

Dehradun: I.N.D.I.A गठबंधन नेताओं के विरुद्ध गलत टिप्पणी के विरोध में Congress कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एस्लेहाल चौक पर BJP Uttarakhand प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका। शुक्रवार को Congress कार्यकर्ता 11 बजे राजपुर रोड कांग्रेस भवन में एकत्र हुए।

यहां से रैली निकालकर एस्लेहाल चौक पहुंचे और पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान Congress के महानगर अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी ने आरोप लगाए कि BJP Uttarakhand प्रभारी दुष्यंत गौतम ने विपक्षी नेताओं पर घोर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे वे तत्काल माफी मांगें।

Advertisement

आरोप लगाए कि BJP नेताओं का आचरण ही भ्रष्ट है। BJP नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। ऊपर से दावा करते हैं कि हम संस्कारित पार्टी हैं। कहा BJP नेता केवल धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं, नफरत फैलाते हैं और धर्म की आड़ में ही अपने दोषपूर्ण आचरण को छुपाते हैं।

पुतला फूंकने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, नवीन जोशी, संजय शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, वकार अहमद, केतन रावत, संजय गौतम, अशोक कुमार, गोपाल सिंह, मुकेश रेगमी, संजय भारती, रिपूदमन सिंह, अभिषेक तिवारी, देव सिंह नेगी, राजेश उनियाल, उदय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Congressi ने जताया रोष

विकासनगर में BJP के Uttarakhand प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा आइएनडीआइए गठबंधन पर की गई टिप्पणी के विरोध में Congressi ने BJP का पुतला फूंक कर रोष जताया। इस दौरान पछवादून Congress जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल ने आरोप लगाया कि BJP भ्रष्ट राजनीतिक संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं, जो पार्टी के पदाधिकारियों के व्यवहार से प्रकट होता है।

Uttarakhand प्रभारी दुष्यंत गौतम ने जिस भाषा का प्रयोग I.N.D.I.A गठबंधन के लिए किया है, वह घोर आपत्तिजनक है। जिलाध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि जो नेता जितना समाज में जहर घोलेगा, उसे उतना बड़ा पद दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घमंड रावण को भी हुआ था, घमंड हिटलर को भी हुआ था, घमंड अंग्रेजों को भी हुआ था, मगर इतिहास के पन्ने पलट कर देखिए, घमंड का हर एक प्रतिनिधि बस दुर्गति की भेंट ही चढ़ता चला गया।

Advertisement

पुतला दहन के दौरान प्रदेश सचिव विकास शर्मा, भास्कर चुग, अनुपम कपिल, राजीव शर्मा, नीलम थापा, महेंद्र चौहान, हरनाम सिंह, मोहन राठोर, विजय, सूर्यांश, आशीष पुंडीर, सुरेंद्र शर्मा डीके बनर्जी, राजदीन, गोवर्धन डोभाल, पम्मी देवी, जितेंद्र रावत, फुरकान अहमद, मनोज चौहान, जाबिर, फिरोज, पिंकी रावत, बीना चैहान, अमित पंवार, अशोक नेगी, महबूब, विनय जायसवाल, ईलम चंद मुल्तानी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement

Related posts

Uttarakhand: विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में पेश होंगे चार विधेयक, एक मार्च को पारित होगा बजट

cradmin

आरोप:-भाजपा के नेता/कार्यकर्ता महिला हिंसा और यौन अपराधो में संलिप्त : *राकेश राणा*

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो” कार्यक्रम के तहत नई टिहरी में पहुचे उतराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवम सह प्रभारी , कांग्रेस जनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights