khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand Congress: आज तय होगा प्रत्याशियों का पैनल, नई Delhi में Congress स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

Uttarakhand Congress: आज तय होगा प्रत्याशियों का पैनल, नई Delhi में Congress स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

Uttarakhand Congress:लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर बुधवार को नई दिल्ली में Congress स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। जिसके बाद पार्टी हाईकमान प्रत्याशी घोषित करेगी।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से पहले टिकट के दावेदारों ने Delhi पहुंच कर प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास से मुलाकात कर टिकट के लिए पैरवी की। BJP ने नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। लेकिन कांग्रेस में अभी तक प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ नहीं है।

Congress से पांचों सीटों पर टिकट के लिए 40 से अधिक नेताओं ने दावेदारी की है। जबकि दिग्गज चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। प्रत्याशियों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की दो-तीन बैठकों में मंथन हो चुका है। बुधवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की अंतिम बैठक में प्रत्याशियों का पैनल तय कर केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। 12 मार्च को केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक प्रस्तावित है।

Congress प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके अलावा विधायक भुवन कापड़ी, विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, प्रकाश जोशी भी दिल्ली में है। मंगलवार को दावेदारों ने प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी व स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास से भी मुलाकात कर टिकट को लेकर अपना पक्ष रखा।

Related posts

Rishikesh: Sri Dev Suman University Rishikesh परिसर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह, राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे

cradmin

पुलिस कर्मियों ने सल्ट में निकाला फ्लैग मार्च

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-यहाँ मां- बेटी के मर्डर से सनसनी । डबल मर्डर की इस वारदात से सनसनी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights