khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Election 2024: इन नेताओं का रिकॉर्ड तोड़ पाना है असंभव, मानवेंद्र शाह से लेकर खंडूड़ी तक का लिस्ट में है नाम

Election 2024: इन नेताओं का रिकॉर्ड तोड़ पाना है असंभव, मानवेंद्र शाह से लेकर खंडूड़ी तक का लिस्ट में है नाम

Election 2024: संसदीय चुनाव में Uttarakhand में सबसे अधिक बार जीत का रिकॉर्ड अगर किसी के नाम दर्ज है तो वह मानवेन्द्र शाह के नाम है। वह टिहरी लोकसभा सीट से आठ बार सांसद चुने गए। इसके बाद बीसी खंडूड़ी पांच बार लोकसभा पहुंचे।

खंडूड़ी अपने मामा और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की कभी लोकसभा सीट रही पौड़ी गढ़वाल से 1991 में पहली बार सांसद चुने गए। इस सीट से खंडूड़ी पांच बार लोकसभा पहुंचे। इस चुनाव में इन दोनों का ही रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन है जबकि हरदा और बचदा 4-4 बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। इनके चुनावी रिकॉर्ड की बराबरी उस स्थिति में हो सकती है जब टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह चुनाव जीत जाएं। हालांकि उनकी जीत या हार भविष्य के गर्भ में छिपी है।

Advertisement

वर्तमान में 18वीं लोकसभा के लिए प्रदेश की पांच सीटों के लिए चुनाव की रणभेरी बजने के बाद अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में हैं।

इस बार चुनावों में पांच सीटों पर दोनों ही बड़ी सियासी पार्टियों के 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें छह पहली बार आम चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चार प्रत्याशी दूसरी और चौथी बार मैदान में हैं। इनमें BJP से माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा और Congress से प्रदीप टम्टा चौथी बार जबकि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट दूसरी बार सांसद बनने लिए सियासी जोर आजमाइश में जुटे हैं।

Advertisement

31 वर्ष का कार्यकाल: मानवेंद्र शाह टिहरी सीट से आठ बार बने सांसद, तीन बार Congress तो पांच बार BJP से गए लोकसभा 

टिहरी सीट से आठ बार सांसद चुने गए मानवेंद्र शाह तीन बार Congress जबकि पांच बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। उनका सांसद के तौर पर कुल कार्यकाल 31 साल का रहा। Uttarakhand की किसी भी सीट पर किसी भी संसद का कार्यकाल इतना लंबा नहीं रहा।

बतौर Congress प्रत्याशी
1957    1962
1962    2967
1967    1972
बतौर भाजपा प्रत्याशी
1991    1996
1996    1998
1998    1999
1999    2004
2004    2007

Advertisement

19 वर्ष का कार्यकाल: जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी अपने मामा की सीट पौड़ी से लगातार पांच बार चुने गए सांसद, मंत्री भी बने 

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर जनरल बीसी खंडूड़ी  पांच बार सांसद रहे। इस दौरान उनका कुल कार्यकाल 19 साल का रहा। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में वे सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। 2003 में उन्हे कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

खंडूड़ी का कार्यकाल
1991    1996
1998    1999
1999    2004
2004    2007
2014    2019
भुवन चंद्र खंडूरी 2007 से 2009 जबकि 2011 से 2012 तक Uttarakhand के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

Advertisement

साढ़े15 साल रहा हरदा का कार्यकाल

अल्मोड़ा लोकसभा सीट से 1980 के लोकसभा चुुनाव में युवा नेता के तौर पर हरीश रावत ने Congress के टिकट भाजपा के दिग्गज मुरली मनोहर जोशी को शिकस्त दी। हरदा ने 1984 और 1989 का चुनाव जीतकर इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाई। हालांकि 1991, 1996, 1998, 1999 के लोकसभा चुनावों में हरदा को हार मिली। 2009 में उन्होंने हरिद्वार सीट का रुख किया और जीत दर्ज की। इस बार हरिद्वार सीट से उनका बेटा मैदान में है।

हरदा का कार्यकाल
1980-1984 (अल्मोड़ा)
1984-1989 अल्मोड़ा)
1989- 1991 (अल्मोड़ा)
2009-2014 (हरिद्वार)

Advertisement

बचदा अल्मोड़ा में रहे अव्वल

अल्मोड़ा सीट पर BJP नेता बची सिंह रावत के नाम चार बार सांसद बनने का रिकॉर्ड है। इस दौरान वह 13 साल संसद रहे। 2009 में अल्मोड़ा सीट आरक्षित घोषित कर दी गई। इसके बाद 15वीं लोकसभा का चुनाव उन्होंने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से लड़ा और Congress के केसी सिंह बाबा से हार गए।

बचदा  का कार्यकाल
1996-1998 (अल्मोड़ा)
1998-1999 अल्मोड़ा)
1999- 2004 (अल्मोड़ा)
2004-2009 (अल्मोड़ा)

Advertisement

जीतीं तो माला तोड़ सकतीं हैं बचदा और हरदा का रिकॉर्ड

माला राज्यलक्ष्मी शाह 2012 में BJP के टिकट पर उपचुनाव जीतकर संसद पहुंची थी। उन्होंने तब विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद रिक्त हुई सीट पर उनके बेटे साकेत बहुगुणा को हराया था। अब वह बचदा और हरदा का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं।
माला का कार्यकाल
2012-2014 (टिहरी)
2014-2019 (टिहरी)
2019- 2024 (टिहरी)

Related posts

सरोवर नगरी नैनीताल में मां नयना देवी मंदिर का 139वा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-आषाढ़ी पूर्णिमा ही व्यास पूर्णिमा या गुरू पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है। नमन कृष्ण महाराज

khabaruttrakhand

खत्म हो सकता है लंबा इंतजार:-26 सितंबर को NIOS D.El.Ed डिप्लोमा को लेकर साफ हो सकती है तस्वीर, जाने पूरा मामला

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights