khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचार

चारधाम: यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशनो पर बढ़ी चौकसी,  DGP के आदेश…


यात्रा:चारधाम यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशनो पर पुख्ता इंतजाम,DGP ने किये निर्देश

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने एसओपी जारी करते हुए। रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। बता दें प्रदेश में 36 रेलवे स्टेशन हैं। स्टेशनों पर हर दिन करीब 172 रेल गाड़ियों का संचालन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर समय-समय पर माॅक ड्रिल कराई जाए। रेलवे स्टेशनों पर किसी भी घटना की स्थिति में फर्स्ट रिस्पांस टीम अपने उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ, रेलवे, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय रखा जाए।

पीए सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को अफवाहों का आगाह किया जाए। किसी भी घटना की स्थिति में घायलों को प्राथमिक उपचार देने और गंभीर घायलों को तत्काल नजदीक अस्पताल पहुंचाया जाए। साथ ही घटना और घटनास्थल की वीडियोग्राफी की जाए।

Related posts

शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस की एसओजी ने धर दबोचा,शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन किया गया सीज।

khabaruttrakhand

उत्तराखण्ड ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने क्षेत्रीय समस्याओं की समीक्षा की।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-चौरास मंगसू पुल से एक व्यक्ति ने जीवीके जल विद्युत परियोजना की नहर में मारी कूद।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights