khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीपौड़ी गढ़वालीविशेष कवर

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में महिला सुरक्षा के प्रति पौड़ी पुलिस दृढ संकल्प।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजासलाखों के पीछे।

राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था अभियोग।

दिनांक 05.02.2024 को एक स्थानीय निवासी लैन्सडाउन जनपद पौड़ी गढ़वाल ने राजस्व पुलिस चौकी सीला-1, तहसील लैंसडाउन, जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।

जिसमे बताया गया था कि गजपाल सिंह पुत्र बचन सिंह ने उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र-13 वर्ष) के साथ दुष्कर्म किया है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी राजस्व सीला-1 पर मु0अ0सं0- 01/2024, धारा-376 (3), 506 भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम गजपाल सिंह पंजीकृत किया गया।
अभियोग नाबालिग युवती से सम्बन्धित होने के कारण विवेचना जिलाधिकारी के आदेशानुसार राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष सतपुली को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त गजपाल सिंह पुत्र बचन सिंह उम्र-52 वर्ष, निo ग्राम जोगी विलंगी, पो0- फतेहपुर, पट्टी शीला, तहसील लैंसडाउन, जनपद पौड़ी गढ़वाल को ग्राम जोगी विलंगी से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

Related posts

ब्रेकिंग:- 2024 आईपीएल से पहले इस नियम में होंगे बड़े बदलाव।जाने अधिक।

khabaruttrakhand

Budget 2024: Uttarakhand सरकार ने नए वित्तीय वर्ष के जनता के बजट के लिए जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

khabaruttrakhand

जेलों में सक्रिय होंगे ‘Hariram’: राजनीतिक मिजाज भांपेंगे…लोकसभा चुनावों के मद्देनजर Uttarakhand में खास तैयारी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights