khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

यहां मूसलाधार बारिश व तेज हवाओं के चलते एक बहुत बड़ा पेड़ जड़ से उखडा, मकान के पास गिरा पेड़।

मालड़न कॉटेज यूडी जोशी के मकान के पास गिरा बहुत बड़ा पेड़। नही हुई कोई जनहानि।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के मालड़न कॉटेज निवासी यू डी जोशी के मकान के पास देर रात्रि मूसलाधार बारिश व तेज हवाओं के चलते एक बहुत बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया।

अलबत्ता कोई जन हानि नहीं हुई। पर मकान मालिक श्री जोशी का लगभग लाखो रुपये का नुकसान हो गया। मकान मालिक यूडी जोशी ने बताया देर रात लगभग तीन बजे के आसपास एक तेज आवाज सुनाई दी बाहर आकर कर देखा तो एक बहुत बड़ा पेड़ जो जड़ से पूरी तरह खोखला हो गया था। वह गिर गया जिसमें मोहन चन्द्र जोशी, फर्त्याल व गोधन सिंह, इन लोगों का भी नुकसान हुआ है। आनन फानन में यूडी जोशी ने प्रशासन को इसकी सूचना दी जिस पर मोके पर वन विभाग के कर्मचारी व जिला प्रशासन के नायब तहसीलदार, कानून गो,पटवारी व सहायक समेत स्थानीय लोग पहुँच गये। आनन फानन में विधुत आपूर्ति काटी गई।

जिससे कोई भी जन हानि नहीं हुई। वन विभाग कर्मचारी सन्तोष जोशी, नन्दन, व निमिश दानू के साथ साथ नेपाली मजदूर पेड़ काटने के लिए तत्पर डटे रहे।

इधर यूडी जोशी के मकान का काफी नुकसान हुआ है जिसमें एक वाशरूम का कमरा, रेलिग, पानी की लाइन ,सिविर लाइन सब धराशायी हो गई है।

मोहन जोशी की दुकान के पिछले हिस्से में नुकसान हुआ है यही श्री फर्त्याल के कमरे में भी काफी नुकसान हुआ है।

गोधन के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा हुआ है। नायब तहसीलदार ने कहा जैसे ही उन्हें जानकारी मिली वह मौके मुआयना पर कानून गो,समेत पहुँच गये।

कानून गो ने बताया नुकसान का जायजा ले लिया है इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी जायेगी और उचित व्यवस्था की जायेगी।

Related posts

ब्रेकिंग:-यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल बनाया जायेगा- सीएम*

khabaruttrakhand

बिग ब्रेकिंग:- जाने क्या कुछ चल रहा है उत्तराखंड में लोकायुक्त्त की नियुक्ति को लेकर, कब हो सकती है लोकायुक्त्त की नियुक्ति।

khabaruttrakhand

उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए Bageshwar ने ‘Devbhoomi Udyamita Yojana’ शुरू की, जिसका लक्ष्य राज्य में 50,000 छात्रों को सशक्त

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights