khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

अंतरराष्ट्रीय सुरंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. अर्नोल्ड डिस्क बौखनाग देवता के मेले में होंगे शामिल।

अंतरराष्ट्रीय सुरंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. अर्नोल डिस्क बौखनाग देवता के मेले में होंगे शामिल।

17 दिनों तक सिल्क्यरा टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू में रह था अहम योगदान…अब टनल क्षेत्र में लग रहा देवता का मेला।

सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग के पास बौखनाग देवता के थौलू (मेला) की तैयारियां चल रही हैं।
दो दिनी आयोजन के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में अंतरराष्ट्रीय सुरंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. अर्नोल डिस्क भी पहुंचेंगे।

बताया जा रह है कि वह 24 नवंबर को ब्रह्मखाल पहुंच जाएंगे।

बाकायदा इसके लेकर उन्होंने एक संदेश भी जारी किया है और बौखनाग देवता के तीन वर्ष में होने वाले मेले में भी शामिल होने की बात स्वयं कही है।

बौखनाग देवता मेले के संरक्षक वेद प्रकाश बिजल्वाण ने बताया कि 25 नवंबर की शाम पांच से रात 10 बजे तक सिलक्यारा सुरंग के पास जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की संगीत संध्या होगी।

इसमें सुरंग के अंदर 17 दिनों तक फंसे श्रमिकों को भी व आमंत्रित किया गया है।

Related posts

एम्स ऋषिकेश के सोशल आउटरीच सेल एवं रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में “पोस्ट-कोविड वेलनेस: उभरती चुनौतियां- सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और समाधान ” विषय पर वेबिनार का आयोजन।

khabaruttrakhand

Uttarakhand पर पड़ा अयोध्या का प्रभाव, हरिद्वार-ऋषिकेश का होगा एकीकृत विकास; जानें मुख्यमंत्री Dhami का बड़ा फैसला

cradmin

राज्य में बुधवार को सायं 05ः00 बजे से चुनाव प्रचार करने की समयावधि समाप्त, जाने चुनाव से जुड़ी अन्य जानकारी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights