khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवर

जनपद में ‘हर घर तिरंगा‘ एवं ‘एक पेड़ मां‘ के नाम अभियान के अन्तर्गत 09 अगस्त से 15 अगस्त, 2024 तक तिरंगा यात्रा, तिरंगा संगीत समारोह।

सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा प्रतिज्ञा बैनर पर हस्ताक्षर कर तिरंगा शपथ ली गई।

वहीं हाईस्कूल एवं इन्टर कॉलेजों मंे तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा तिरंगा प्रतिज्ञा ली गई।

जनपद में ‘हर घर तिरंगा‘ एवं ‘एक पेड़ मां‘ के नाम अभियान के अन्तर्गत 09 अगस्त से 15 अगस्त, 2024 तक तिरंगा यात्रा, तिरंगा संगीत समारोह, तिरंगा प्रतिज्ञा आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय अथवा आवासीय परिसर में अपनी मां के नाम से पेड़ लगाने तथा ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम को जनसहभागिता से मनाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि 13 अगस्त 2024 को नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार एवं महाविद्यालय नई टिहरी में आयोजित तिरंगा संगीत समारोह में देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा इसी प्रकार दिनांक 15 अगस्त को प्रत्येक अमृत सरोवर पर होने वाले झण्डारोहण समारोह में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/उनके परिवारों तथा शहीदों के परिवारजनों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जायेगा।

हर स्तर पर तिरंगा शपथ ली जायेगी।
मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत बनाये गये शिला फलकम पर भी तिरंगा शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाये जाने हेतु प्रेरित किया जायेगा।

Related posts

आरोप:-बनोटबंदी एक बड़ी आपदा थी दो हजार का नोट बंद कर केंद्र सरकार ने मानी गलती*:राकेश राणा*

khabaruttrakhand

Makar Sankranti 2024: Makar Sankranti पर गंगा और सहायक नदियों में उमड़ा जनसैलाब, Uttarkashi में देव डोलियां भी लगाती हैं डुबकी

cradmin

नमो नवमतदाता सम्मलेन: CM Dhami बोले- सही जगह करें मतदान…आपके एक वोट से ही अयोध्या में विराजे हैं राम

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights