khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंग:-ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर चलकर मंडल आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण।

स्थान नैनीताल
ऊबड़ खाबड़ रास्तों पर चलकर मंडल आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल से दूर विकास खण्ड भीमताल के गाँव चोपड़ा के वचनडूंगा नामक स्थान पर 3 किलोमीटर की ऊबड़ खाबड़ चढ़ाई में जाकर कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने तमाम अधिकारियों के साथ पहाड़ से आ रहे बोल्डरों का निरीक्षण कर गांव वालों की समस्या को हल करने के निर्देश दिये।
इस दौरान आयुक्त ने कहा कि भूस्खलन को रोकने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाई जाए जिससे ग्रामवासी सुरक्षित रह सके।

ग्रामवासियों की सुरक्षा हेतु आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के माध्यम से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि उस ग्राम सभा में लगभग 60 परिवार स्थापित है जबकि संवेदनशील बोल्डरों के खिसकने के फलस्वरूप इसकी जद में 7-8 भवन आ सकते है।

निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त ग्रामवासियों से वार्ता की व ग्राम के स्थानीय मन्दिर मे आम व चम्पा का पौध रोपण भी किया।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, कई अधिकारी व ग्रामीण वासी मौजूद रहे।

Related posts

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश की ओर से शुक्रवार को मुनिकीरेती स्थित ओमकारानंद सरस्वती निलायम स्कूल में युवा जोश यूथ वेलनेस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

khabaruttrakhand

ऋषिकेश में यहां रक्ताधान चिकित्सा एवं रक्तकोष विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।

khabaruttrakhand

सोमवार को जिलाधिकारी ने जिला सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत 80 दर्ज शिकायत/अनुरोध पत्रों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights