khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

Internation Clean Air Day के अवसर पर त्रिवेणी घाट में ”स्वच्छ वायु ,जीवन की प्रथम आवश्यकता” विषय पर एक विचार गोष्ठी तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन के साथ अन्य कार्यकम।

दिनांक 7 सितंबर 2024 को Internation Clean Air Day के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम(NCAP) के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश द्वारा इंद्रमणि बडोनी चौक से श्यामपुर फाटक होते हुए नेपाली फार्म तथा वापसी में त्रिवेणी घाट तक साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इसके साथ ही इस अवसर पर त्रिवेणी घाट में ”स्वच्छ वायु ,जीवन की प्रथम आवश्यकता” विषय पर एक विचार गोष्ठी तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।

अतः ऋषिकेश क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं , शिक्षकों तथा क्षेत्र के कला प्रेमियों एवं साइकिल प्रेमियों आदि को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया जाता है।

साइकिल रैली के क्षेत्र में प्रसिद्ध Pahadi Pedallers Team के 40 सदस्यों द्वारा भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा।

कृपया अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं को साइकिल रैली ,विचार गोष्ठी तथा चित्रकला प्रतियोगिता में सम्मिलित करने का कष्ट करें।

इस अवसर पर ‘एक पेड़ ,मां के नाम’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण

साइकिल रैली का शुभारंभ- प्रातः 9:00 बजे इंद्रमणि बडोनी चौक ऋषिकेश

साइकिल रैली का त्रिवेणी घाट में स्वागत – प्रातः 10:00 बजे

विचार गोष्ठी का आयोजन- 10:30 बजे से 12:00 बजे तक

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन – प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक

पुरस्कार वितरण एवं समापन कार्यक्रम- दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम- प्रात 10:00 से 10:30 बजे तक।

Related posts

Uttarakhand Cabinet: PM आवास के लाभार्थियों पर सरकार मेहरबान, अब देना होगा कम पैसा…जानें और क्या फायदे

cradmin

अंग्रेजों के समय की बनी एक ओर कोठी आग की चपेट में आने से हो गई खाक ।

khabaruttrakhand

Qatar से रिहा होकर घर पहुंचे Captain Saurabh, बेटे को देख मां के छलके आंसू; पिता ने कह दी ये बात

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights