khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्वास्थ्य

एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने के तौर-तरीके समझाए गए।

एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने के तौर-तरीके समझाए गए।

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण ले रहे प्रशासनिक अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए आयोजित फाउन्डेशन कोर्स के तहत एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के उपाय सुझाए।

यह कार्यक्रम मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया था।

लेक्चर कार्यक्रम के दौरान एम्स के मनोचिकित्सा विभाग के हेड डाॅ. अनिन्द्या दास और डाॅ. रवि गुप्ता ने अलग-अलग सत्रों में अधिकारियों को स्वस्थ रहने के टिप्स बताए।

विशेषज्ञों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को अधिकांश मौकों पर समय रहते सही निर्णय लेना बहुत जरूरी होता है।

यह तभी संभव होगा जब हम शारीरिक और मानसिक स्तर पर दोनों ही प्रकार से स्वस्थ रहेंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में भागम-भाग वाली आधुनिक जीवन शैली के चलते प्रत्येक व्यक्ति मानसिक दबाव से प्रभावित है।

विशेषज्ञों ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जीवन में स्ट्रैस कम करने के विभिन्न उपाय बताए और समझाया कि पर्याप्त नींद लेकर, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से किस प्रकार हम अपने दैनिक कार्यों और जीवन के मध्य समन्वय बनाकर मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं।

एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रशिक्षु आई.ए.एस अधिकारियों को समय प्रबन्धन और प्रोब्लम सोल्विंग तकनीक के बारे में विस्तार से समझाया।

साथ ही विचारों के साथ जूझते हुए प्रशासनिक कार्यों की दक्षता बेहतर बनाने के तरीके भी बताए। कहा कि स्ट्रैस कम करने के लिए समय-समय पर प्रकृति के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है।

एम्स ऋषिकेश के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे 657 प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों का हेल्थ स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

वहीं उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मसूरी स्थित प्रशासनिक अकादमी के उप निदेशक और पाठ्यक्रम समन्वयक आई.ए.एस. अधिकारी शैलेश नवल के साथ स्वास्थ्य योजनाओं से संबन्धित विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता भी की गयी।

उल्लेखनीय है कि लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में टेलिमेडिसिन सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश नियमित स्तर पर स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध करवा रहा है।

कार्यक्रम में अकादमी के मेडिकल टीम हेड डाॅ. मयंक भदोला, एम्स के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, डाॅ. अनिन्द्या दास, डाॅ. रवि गुप्ता, विभिन्न विभागों के रेजिडेन्ट्स डाॅक्टर्स, डी.एन.एस. जितेन्द्र कुमार सहित नर्सिंग स्टाफ और लैब टैक्नीशियन आदि मौजूद रहे।

Related posts

Uttarakhand High Court ने अवैध पेड़ काटने पर कड़ा रुख अपनाया, सचिव को पिछले आदेशों का पालन न करने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना।

khabaruttrakhand

जनपद में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य: जिला पूर्ति अधिकारी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights