khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

आठ दिवसीय श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन इस कैबिनेट मंत्री ने मेले में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग। दिया संदेश युवा नशे की तरफ नहीं खेलों की तरफ बढ़े।

‘श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन खेलों का हुआ शुभारम्भ।‘‘

‘‘युवा नशे की तरफ नहीं खेलों की तरफ बढ़े।‘‘

आठ दिवसीय श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मेले में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

शुक्रवार को मुख्य बाजार नरेन्द्रनगर में मुख्य अतिथि सौरभ बहुगुणा ने खेल प्रतियोगिता का ध्वजारोहण एवं द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सौरभ बहुगुणा ने बॉलीवाल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से मुलाकात की तथा रिबन काटकर पुरूष एवं महिला बॉलीवाल ओपन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया गया।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने समस्त क्षेत्र एवं खेल से जुड़े लोगों की तरफ से मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल एक ऐसी चीज है जो खिलाड़ियों के अंदर जीत एवं टीम भावना को उजागर करती है।

आज समाज में नशा सबसे बड़ी समस्या है और युवा इससे मुक्ति पाने में सक्षम हैं।

खेल ही नई पीढ़ी को नशे से दूर रख सकता है।

इससे मौके पर गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्वागतगान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। आई.टी.बी.पी. के जवानों द्वारा बैंड की मधुर ध्वनि और सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने छोलिया नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, इंडियन प्लेयर मनदीप कुमार, हॉकी एशियन गेम्स मेडलिस्ट अनवर खान, मेला सचिव देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पवार, सभासद साकेत बिज्लवाण, वॉलीबॉल संयोजक दिनेश उनियाल सहित नरपाल भंडारी, मनोज भंडारी, यशपाल सिंह राणा, राजपाल पुंडीर, विक्रम सिंह रावत, महेश गुसाई, दिनेश गुसाई आदि खेल समिति के सदस्य मौजूद रहे।

श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखण्ड की मशहूर लोक गायिकायें उप्रेती बहनों द्वारा ‘पहाड़ी छॉ हम पहाड़ रूनेर………‘, ‘बेडू पाको बरमास…….‘

गढ़वाली/कुमांउनी गानों ने सबको को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं गढ़वाली लोकगायक एवं जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण एण्ड पार्टी ने ‘भगवती जगदम्बा देवी जागर से कार्यक्रम की शुरूवात की। उनके ‘सरूली मेरू जिया लगी गे……‘ आदि अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Related posts

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वाधान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत के मार्गदर्शन में जनपद मुख्यालय एवम समस्त ब्लॉक स्तर पर विश्व मानसिक दिवस वा विश्व दृष्टि दिवस का आयोजन किया गया।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: बाघों की बढ़ती संख्या ने संतुलन को बिगाड़ा, सरकार मंथन पर ध्यान कर रही

cradmin

ब्रेकिंग:-अवैध शराब पर कार्यवाही जारी, अवैध बिक्री करने पर गिरफ्त में।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights