khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

जो घोषणाएं की है उनको धरातल पर उतरना मेरी प्राथमिकता है। सरिता आर्य।

स्थान नैनीताल
जो घोषणाएं की है उनको धरातल पर उतरना मेरी प्राथमिकता है।
सरिता आर्या।

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल के ब्रेसाइड स्कूल में क्षेत्रीय जनता की सुविधा के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें नैनीताल विधायक ने शिरकत करते हुए कहा दूरस्थ क्षेत्र ब्रेसाइड होने के कारण यहाँ की महिलाएं, बुजुर्ग लोग अस्पताल आदि नही जा सकते जांच की गई।

उन्होंने बताया नगर पालिका द्वारा जो सड़क मार्ग व रास्तों के लिए धनराशि दी गई उसका सदुपयोग न होने पर वापस ले ली जायेगी।
उन्होंने एक भेंट में जिला संवाददाता ललित जोशी व सहायक हर्षित जोशी को बताया।

जब पूछा गया सिविर का क्या उद्देश्य है तो जवाब दिया गया सात नंबर क्षेत्र दूरस्थ क्षेत्र में आता है यहाँ लोग अपनी समस्या को लेकर बड़े परेशान होते हैं।

वहीं उन्होंने बताया आज स्वास्थ्य विभाग सिविर में 120 लोगों का चेक अप हुआ जिसमें 30 लोगों को शुगर निकली, हार्ट के भी लोग आये हुए थे साथ हाईब्लड प्रेशर की भी शिकायत मिली जिनको दवा आदि देकर उपचार किये जाने के लिए कहा गया।समाज कल्याण विभाग में भी आठ लोगों को बृद्धावस्था पेंशन, दो दिव्यांग, दो विधवा, एवं दो शादी अनुदान हेतु आवेदन किया गया है।

वहीं उन्होंने कहा अति शीघ्र हरि नगर में भी सिविर लगया जाएगा।

उन्होंने कहा आधार कार्ड की जो परेशानी लोगों को हो रही है उसका किस प्रकार निपटारा किया जायेगा।इसकी भी जानकारी दी गई, उन्होंने कहा सड़क मार्ग व रास्ते के लिए जो विधायक धनराशि दी गई है उसका सद्पयोग तुरंत किया जाये।

जहां रास्ते बनाने है वहां विधायक धनराशि दी जायेगी। उन्होंने यह भी कहा जो घोषणाएं की गई हैं उनको धरातल पर उतरना मेरी पहली प्राथमिकता है।
विधायक सरिता ने कहा जो लोग रह रहे हैं उन लोगों को पानी, बिजली, सिविर देने के लिए प्रयास किया जायेगा।

यहां जो लोगों ने भूमि क्रय की है वह 1स्टाम्प पर खरीदी है।

जब यहाँ पर रह रहे हैं तो सभी को सुविधा मुहैया होनी चाहिए। उन्होंने जो सिविर लाइन बह रही है उसको ठीक कराने के लिए जल संस्थान को मोबाइल फोन पर निर्देश दिये।

साथ ही नगर पालिका को भी ब्रेसाइड स्कूल में वर्षों से जमी बिच्छू घास आदि कटवाने के निर्देश जनता के सामने ही मोबाइल फोन से दिये।
उन्होंने देश, प्रदेश, व क्षेत्र के लोगों को नवरात्र पर्व की बधाई भी दी।
जिसमें समाज कल्याण विभाग, नगर पालिका, विधुत विभाग, खाद्य रसद विभाग, आयुष्मान कार्ड से सम्बंधित शिविर लगे हुए थे। तमाम लोगों ने अपने स्वास्थ्य का निरीक्षण भी करवाया जिसमे अधिकांश लोगों का हाई ब्लड प्रेशर व बड़ा हुआ शूगर निकला।

कई महिलाओं व पुरुषों को दवाई आदि भी दी गयी। और अस्पताल में उपचार कराने के लिए भी कहा।
इसी दौरान क्षेत्रीय जनता ने जल संस्थान कर्मचारियों के समक्ष अपनी बात रखी।
बन्द कमरा होने के बाबजूद भी पानी का बिल बहुत अधिक आ रहा है।
जिसको जल संस्थान कर्मचारी ने बरिष्ठ अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने का आश्वासन दे दिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति दीदी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, तारा राणा निवर्तमान सभासद नगर पालिका, भाजपा नेता अरविंद पडियार, अधिवक्ता नवीन जोशी नीकू,रोहित कुमार, भूपेंद्र बिष्ट, कृपाल सिंह पूर्व सभासद,
समेत बीरेंद्र जोशी, दिनेश जोशी, पटवारी प्रकाश सैनी, राजस्व विभाग राजेंद्र राजू, उर्बादत जोशी, हरीश गढ़िया, प्रकाश आर्या, बच्ची भाई, विनय बीनू, हंसा रावत, गीता, भगवती, दीपा ने भी शिविर में अपनी समस्या से अवगत कराया। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related posts

Nainital में सप्ताहांत के दौरान भीड़ उमड़ने से पर्यटन में वृद्धि देखी गई; पार्किंग के लिए विशेष तैयारी

khabaruttrakhand

HCW आंकलन, प्रशिक्षण और शपथ ग्रहण समारोह एम्स ऋषिकेश ने WAAW-24 का आयोजन ।

khabaruttrakhand

Gyanvapi: ‘Ram Mandir के बाद अब Kashi Vishwanath के निर्माण की बारी’, ज्ञानवापी में पूजा का अधिकार मिलने से संतों में खुशी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights