khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 52 शिकायतें/अनुरोध पत्र।

जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुई 52 शिकायतें/अनुरोध पत्र।‘‘

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी फरियादियों की समस्याएं।

इस मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, पर्यटन, बाल विकास, जल संस्थान, वन विभाग, पुलिस, पुनर्वास आदि विभागों से संबंधित 52 शिकायत/अनुरोध पत्र दर्ज किये गये।

जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

जिला सभागार नई टिहरी में जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य देवरी मल्ली बालेन्दु उनियाल ने दैवीय आपदा में काश्तकारों के खेतों को हुई क्षति का मुआवजा दिये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर तहसीलदार टिहरी को स्थलीय जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चम्बा जगमोहन सिंह नेगी अपने मकान में बन्द पड़े शराब गोदाम (एफ.एल.-2) खाली करवाने तथा ग्राम खांदी जाखणीधार निवासी परिपूर्णनन्द मिश्र, किशोरी लाल मिश्र, गोविन्दराम मिश्र, नारायण प्रसाद रणाकोटी, जोत सिंह ने मार्च 2023 से अब तक धारकोट डैम रेंज टिपरी टिहरी में चौकीदार के पद पर दी गई सेवाओं का भुगतान किये जाने की मांग की।

इस पर जिला आबकारी अधिकारी एवं डीएफओ टिहरी डैम को शिकायतों का निस्तारण करने को कहा गया।

ग्राम पंचायत रैका के उप प्रधान राय सिंह बिष्ट ने रा.प्रा.वि. किमखेत प्रतापनगर के क्षतिग्रस्त भवन हेतु स्वीकृति धनराशि को बढ़ाते हुए मरम्मत कार्य करने का अनुरोध किया गया, इस पर अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई को वार्ता के क्रम में अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ग्राम सभा बुडोगी उपला पांगर के समस्त ग्रामवासियों ने महिला मिलन केन्द्र की मरम्मत, आंगन सौन्दर्यीकरण व शौचालय निर्माण हेतु धनराशि दिये जाने का अनुरोध किया।

इस संबंध में एएमए जिला पंचायत को स्थलीय जांच कर कार्यवाही करने को कहा गया।

कुलणा मोलधार निवासी गुड्डू दास ने आवासीय पात्रता हेतु मृतक के आश्रितों को आंवटन करने का अनुरोध किया, जिस पर अधिशासी अभियन्ता पुनर्वास को जांच कर पत्रावली प्रस्तुत करने को कहा गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, आपदा क्षति, खनिज न्यास, जल जीवन मिशन आदि अन्य संचालित योजनाओं की जानकारी ली।

आपदा अधिकारी को मानसून सत्र में आपदा से संबंधित विभागीय लम्बित देनदारियों के प्रस्ताव 31 अक्टूबर तक प्राप्त करने को कहा गया।

सभी ईओ नगरपालिका/नगर पंचायत को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण 07 के अन्दर करने तथा जिला योजना के अन्तर्गत कम प्रगति वाले विभागों को कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये।

घनसाली क्षेत्रान्तर्गत गुलदार की बढ़ती चहलकदमी के मध्येनजर डीपीआरओ को आस-पास के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करने तथा बच्चों एवं महिलाओं को बीफ्र करने हेतु पंचायत सेक्रेटरियों को भेजने को कहा गया, जिसमें ब्लॉक की टीम भी मौजूद रहे।

एसडीएम घनसाली को इस क्षेत्र में बच्चों के लिए अतिरिक्त वाहन लगाये जाने हेतु कार्यवाही करने को कहा गया।

बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम अपूर्वा सिंह सहित अन्य विभागांे अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

Uttar Pradesh: Akhilesh Yadav ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘मतदान भी-सावधान भी’ का दिया मंत्र, JNU में जीत की दी बधाई

cradmin

Uttarakhand : 8 December को PM Modi Uttarakhand Global Investors Summit का उद्घाटन करेंगे; Ambani और Adani भी शामिल होंगे

khabaruttrakhand

बढ़ती गर्मी के चलते प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी कम होने/सूखने के कारण ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में नियमित पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सीडीओ को ग्रामीण क्षेत्रों हेतु तथा एडीएम को शहरी क्षेत्रों हेतु ओवरऑल नोडल अधिकारी किया गया नामित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights