khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

जनता दरवार में विधायक सरिता आर्य ने सुनी समस्या। स्वच्छता अभियान की दिलाई ग्रामीणों को शपथ।

स्थान। नैनीताल।

जनता दरवार में विधायक सरिता आर्य ने सुनी समस्या। स्वच्छता अभियान की दिलाई ग्रामीणों को शपथ।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर विकासखंड कोटाबाग के पर्वतीय गांव सौड़ में विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया।
जनता दरबार में खंड विकास, खाद्य सुरक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक सरिता आर्या ने जनता की समस्याएं सुनी एवं त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विधायक सरिता आर्या ने बताया कि इस प्रकार से शीघ्र ही जनता दरबार का कार्यक्रम नैनीताल विधानसभा के कुछ अन्य गांवों में भी लगाया जाएगा।

जनता दरबार के अतिरिक्त भी, यदि किसी ग्रामीण की कोई समस्या हो तो वह सीधा भी संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।
सभी अधिकारी प्रत्येक ग्रामीण को पूरा सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता अभियान की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान हरीश राणा, चंद्रप्रकाश सनवाल, कंचन पंत, लाल सिंह, खुशाल सिंह, प्रकाश बिष्ट , भोपाल सिंह,हीरा सिंह समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-पूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के नवें दिन बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण जेण्डर, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं विषय गोष्ठी का आयोजन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-एफेरेसिस में राज्य स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यशाला संपन्न एम्स ऋषिकेश में हुआ सीएमई का सफल आयोजन ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-आठ दिवसीय 47वाँ सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में इस दिवस से होगा आयोजित।जाने कितने दिनों का होगा यह मेला।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights