khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

यहाँ राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा ली गई प्रतिज्ञा ; ‘रन फॉर यूनिटी‘ ओपन दौड़ का किया गया आयोजन।

‘राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा ली गई प्रतिज्ञा तथा ‘रन फॉर यूनिटी‘ ओपन दौड़ का किया गया आयोजन।‘‘

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
इस मौके पर एडीएम के.के मिश्रा, सीओ टिहरी ओसिन जोशी, एसडीएम देवेन्द्र नेगी, सोनिया पंत, मंजू राजपूत, संदीप कुमार, अपूर्वा सिंह, एआरटीओ संदीप राज, डीएसओ मनोज डोभाल, आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह, खाद्य अभिहित अधिकारी मनोज सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर जनपद मुख्यालय नई टिहरी में बौराड़ी स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में बालक/बालिका वर्ग में ओपन दौड़ का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल ने दौड़ से पूर्व सभी सभी उपस्थितों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान सहित पीआरडी जवान एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके साथ ही जनपद के समस्त कार्यालयों में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई तथा साफ-सफाई की गई।

Related posts

डीएम टिहरी ने तिवाड़ गांव में जलज सेंटर का उद्घाटन कर योजना कार्यों का किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को नई टिहरी में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन और प्रेस वार्ता में मोदी सरकार की 11 साल की गिनाई उपलब्धियां ।

khabaruttrakhand

UP News: Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ED पर लगाया गंभीर आरोप

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights