khabaruttrakhand
Uncategorized

दिव्यांग शिविर में 112 आवेदन पत्र पंजीकृत। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिव्यांग शिविर किये जा रहे आयोजित।

‘दिव्यांग शिविर में 112 आवेदन पत्र पंजीकृत।‘‘

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिव्यांग शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में गुरूवार को प्रताप इंटर कॉलेज, बौराड़ी में दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 112 दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर उनकी पहचान, जांच एवं अभिभावक परामर्श की कार्यवाही कर 43 प्रमाण पत्र बनाये गये।

इसके साथ ही दिव्यांगजनों को 07 व्हीलचियर, 02 वॉकर, 18 छड़ी, 01 जोड़ी बैशाखी, 12 कान की मशीन भी वितरित की गई तथा 240 वृद्धावस्था, 80 विधवा एवं 43 दिव्यांग के आवेदनों पर पेंशन सत्यापन की कार्यवाही की गई।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों के अभिभावकों से उनका हाल-चाल जाना तथा उनको आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य लाभ मिल सके इस हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने शिविर में उपस्थितों से कहा कि अन्य दिव्यांगजन जिनके यूडीआईडी कार्ड नहीं बने हैं या जिनको अन्य कोई परेशानी है, उनके बारे में समाज कल्याण विभाग को बतायें तथा संबंधित दिव्यांगजन को भी अवगत करायें ताकि उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि किसी को अन्य किसी विभाग से संबंधित कोई काम हो जो अपना आवेदन समाज कल्याण अधिकारी को दे सकते हैं, उनके द्वारा आपका आवेदन पत्र संबंधित विभाग को दे दिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को आगे भी जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में दिव्यांग शिविर आयोजित करने, ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें शिविर में आने में दिक्कत हो, उनकी सहायता के लिए वॉलिटियर लगाने एवं प्रचार-प्रसार करने को कहा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में इससे पूर्व जौनपुर के विकासखण्ड मुख्यालय थत्यूड़ में आयोजित दिव्यांग शिविर में 95 पंजीकरण तथा 47 प्रमाण पत्र बनाये गये।

वहीं विकास खण्ड फकोट के चाका बाजार में 79 पंजीकरण व 24 प्रमाण पत्र, विकाखण्ड भिलंगना में 120 पंजीकरण व 60 प्रमाण पत्र तथा विकास खण्ड कीर्तिनगर में 84 आवेदन पंजीकृत कर 32 प्रमाण पत्र निर्गत किये गये। इसके साथ ही उक्त शिविरों में व्हीलचियर, छाड़ियां, वॉकर, वैशाखी, कान की मशी आदि उपकरण प्रदान किये गये।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, सीएमएस अमित रॉय, जनप्रतिनिधि राजेन्द्र जुयाल, रफाएल गु्रप देहरादून के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, दिव्यांगजन /अभिभावक मौजूद रहे।

Related posts

Unveiling the Secrets Behind N1 Casino 20 Free Spins Code for New Players

cradmin

Hoe registreer je bij B7 Casino en geniet je van een geweldige spelervaring?

cradmin

Strategien für den maximalen Erfolg im Verde Casino

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights