khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ खेतवाल ने किया जनसंपर्क।पूर्व विधायक संजीव आर्या कांग्रेसी नेता व भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष, वर्तमान समिति मंडी के सलाहकार मनोज जोशी मिले एक दूसरे के गले।

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ खेतवाल ने किया जनसंपर्क।पूर्व विधायक संजीव आर्या कांग्रेसी नेता व भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष, वर्तमान समिति मंडी के सलाहकार मनोज जोशी मिले एक दूसरे के गले।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी ।

नैनीताल।। सरोवर नगरी नैनीताल में तमाम प्रत्याशियों ने चाहे व अध्यक्ष के हो या वार्ड सभासद के चुनाव प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। घर घर जाकर व दुकानों में जाकर अपने पक्ष में मतदान किये जाने के लिए मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं।

इधर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ सरस्वती खेतवाल ने अपने समर्थकों के साथ जन सम्पर्क अभियान किया तो इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने अपना कार्यालय खोला हुआ था तो कांग्रेस प्रत्याशी डॉ सरस्वती खेतवाल ने वहाँ जाकर तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस दौरान नैनीताल पूर्व विधायक संजीव आर्या कांग्रेसी नेता व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान मंडी परिषद समिति के सलाहकार मनोज जोशी भाजपा प्रत्याशी कार्यालय में एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया और गले मिलते हुए देखे गए।

इस पर लोगों का कहना है पार्टी की विचारधारा अलग अलग है दिल और आत्मा से ये लोग एक ही हैं,वहीं इस अवसर पर दोनों काफी खुश देखे गए।

डॉ सरस्वती खेतवाल का भी यही कहना है तमाम चुनौती है नगर पालिका में पर सबको एक साथ मिलकर कार्य करना होगा।
डॉ खेतवाल इसे पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष की दावेदारी निभा चुकी है उस बार वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में खड़ी थी।

इस बार कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है और उनको पार्टी से अपना उम्मीदवार बनाया है।डॉ खेतवाल समाज सेवा से भी जुड़ी हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्या, राहुल झिमवाल, दीपक भोलू, गिरीश जोशी,मंडल अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर दिव्यांग जनों को समावेशी, समान अधिकार और सशक्त बनाने के उद्देश्य से यहाँ ऋषिकेश में आयोजित किये गए विभिन्न कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

मंजीरा देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान हिटाणु में बिजली विभाग की लापरवाही से बच्चों की जान पर मंडरा रहा है 11000 बोल्ट का खतरा ।

khabaruttrakhand

Dehradun शहर ने तीसरी एआईओएस मिड-टर्म कांफ्रेंस की मेजबानी की, उत्तराखंड राज्य नेत्र विज्ञान समाज (यूकेएसओएस) के 20वें वार्षिक सम्मेलन के साथ हुई आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights