khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यति

फोर्स में हर जवान को मजबूत होना चाहिये। डॉ0 मंजूनाथ टीसी।

स्थान। नैनीताल।
फोर्स में हर जवान को मजबूत होना चाहिये। डॉ0 मंजूनाथ टीसी।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के
पुलिस लाईन में एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परेड का आयोजन किया गया।
परेड में जवानों की ड्रिल, शारीरिक क्षमता, दक्षता और वैपन हैंडलिंग का आंकलन किया गया।

परेड के दौरान नैनीताल पुलिस के सभी संवर्गों–थानों, पुलिस लाईन, फायर सर्विस, सीपीयू, परिवहन शाखा के जवानों को परेड ड्रिल करवाई गई।

महिला, पुरूषों तथा यातायात की अलग–अलग टोली बनाकर वैपन हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया।
वैपन हैंडलिंग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी रेखा निखुरपा एवं किरन मेहता को एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा नकद पुरस्कार से नवाजा गया।

वहीं उन्होंने कहा असलहा बोर्डि व वर्दी का एक पाट है। हर किसी जवान को असलहा के बारे में जानकारी होनी चाहिये।

उन्होने कहा कि पुलिस फोर्स में सभी कर्मचारियों को वैपन हैंडलिंग में दक्षता होनी चाहिए।

किसी भी परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार रहें। फोर्स में हर जवान को मजबूत होना चाहिए़। महिलाएं अपने आपको कमजोर न बनाएं, मजबूत हौंसला रखें एवं शस्त्रों के बारे में पूर्ण जानकारी रखें।

परेड के दौरान सभी प्रभारियों को आवंटित सरकारी वाहनों के लॉग बुक, उनके फिटनेस एवं मेंटीनेंस का जायजा लिया गया। संबंधित प्रभारियों/उनके वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत एसएसपी नैनीताल ने पुलिस लाइन के मेस का भ्रमण किया। मैस प्रभारी को जवानों के लिए सीजनल सब्जी एवं शुद्ध पहाड़ी व्यंजन बनाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान परेड में एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल*, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह सहित सभी थाना, चौकी, शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related posts

धराली आपदा पीड़ितों हेतु मोल्यार फाउंडेशन का सहयोग।

khabaruttrakhand

एम्स: 1 लाख 33 हजार सर्जरी कर बनाया रिकाॅर्ड – 3 दिन के नवजात से लेकर 90 वर्ष के बुजुर्ग की हो चुकी सर्जरी – प्रतिमाह 1500 से अधिक लोगों के किए जा रहे छोटे-बड़े ऑपरेशन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा। डॉ भुवन आर्या।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights