khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी में पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान का हुआ शुभारम्भ।

जनपद टिहरी में पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान का हुआ शुभारम्भ।**

सोमवार को जिला चिकित्सालय बौराडी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने दीप प्रज्वलित कर पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी गर्भवती महिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव करवाकर शिशु व मातृ मृत्यु को कम करना है।

सीएमओ ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओ में अनीमिया की जांच हेतु पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जांच की जायेगी तथा जिनकी आज हीमोग्लोबिन जांच नही हो पाती है, उनकी जांच मॉप अप अभियान के तहत 04 फरवरी से 10 फरवरी तक की जायेगी।

उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को सूचीबद्ध कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक लाने हेतु 1081 आशाओं तथा हीमोग्लोबिन जांच हेतु 250 ए.एन.एम. व 175 सी.एच.ओ. को तैनात किया गया है।
बताया गया है कि इस महाअभियान के तहत 3500 गर्भवती महिलाओ की जांच का लक्ष्य रखा गया है।

सभी गर्भवती महिलाओ की जांच 212 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में की जानी है तथा जो गर्भवती महिलाएं सीवियर अनामिक तथा अनामिक पाई जाती है, उनको 17 ट्रीटमेंट साइड पर रेफर कर उनका उपचार किया जायेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनपद व ब्लॉक स्तरीय टीम के द्वारा स्क्रीनिंग साइड पर जाकर निगरानी की जायेगी।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान को सफल बनाने हेतु जनपद की सभी आंगनवाडी कार्यकत्री तथा सुपरवाईजर के द्वारा पूरा सहयोग किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी गर्भवती महिलाओ को आई.सी.डी.एस. विभाग के द्वारा पोषण किट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. अमित राय, एसीएमओ
डॉ. दीपा रूबाली, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक ऋषभ उनियाल, सुनील भण्डारी, देवयन्ती डबराल, सुधा पाण्डे, डॉ. राजीव नेगी, नरेन्द्र रावत, सुधा पाण्डेय रघुबीर सिंह रांगड़, विवेक बागड़ी, सिद्धार्थ उनियाल दीपक ममगाई व आशा व आंगनवाडी कार्यकत्री उपस्थित रहे।

Related posts

Uttarakhand में आपदाओं के लिए तैयार हो रही है घातक प्रतिक्रिया प्रणाली (IRS)

khabaruttrakhand

Ram Mandir: Uttarakhand में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है Dhami सरकार, रामभक्तों में उत्साह

cradmin

उत्तराखण्ड में वनाग्नि नियंत्रण पर पीएमओ कार्यालय के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 13 फरवरी को आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल को लेकर टेबल टॉप एक्सरसाइज की गई आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights