khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

चारधाम यात्रा के मध्येनजर जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत मुनिकीरेती, ढालवाला, तपोवन आदि क्षेत्रों में चौकसी बढ़ी।

चारधाम यात्रा के मध्येनजर जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत मुनिकीरेती, ढालवाला, तपोवन आदि क्षेत्रों में चौकसी बढ़ी।‘‘

‘‘वायरलेस कंट्रोल रूम मुनिकीरेती से चारधाम यात्रा व्यवस्था पर 44 कैमरों की पैनी नजर।‘‘

चारधाम यात्रा 2025 का आगाज बुधवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो चुका है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन मंे जनपद क्षेत्रान्तर्गत चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां की गई हैं।

चारधाम यात्रा के पहले दिन यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए यात्रा मार्ग ऋषिकेश, मुनि की रेती, ढालवाला और तपोवन में टिहरी पुलिस द्वारा अधिक पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

बद्री-केदार से वापस आने वाले श्रद्धालुओं को ब्रह्मपुरी तिराहे से डाइवर्ट करके सीधे ढालवाला की ओर भेजा जा रहा है। साथ ही तपोवन क्षेत्र में डबल लेन में यातायात को सुचारू किया जा रहा है।

चारधाम यात्रा के मध्येनजर टिहरी गढ़वाल थाना मुनि की रेती में वायरलेस कंट्रोल रूम में 44 कैमरो की पैनी नजर यात्रा रूट पर 24 घंटे मौजूद है।

वहीं भद्रकाली चौक, ब्रह्मपुरी तिराहा, मुनि की रेती और ढालवाला में पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।

भद्रकाली चेक पोस्ट में सभी यात्रा वाहनों के कागज, इंश्योरेंस, लाइसेंस और फिटनेस कागजों की चेकिंग नियमित रूप से चल रही। भद्रकाली चैकपोस्ट में परिवहन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी दौलत राम पाण्डे ने बताया कि कल और आज 10 बजे तक भद्रकाली चैकपोस्ट से 112 गाड़ियों में 2628 यात्री चारधाम यात्रा पर निकले हैं।

Related posts

2 kg 200 ग्राम अवैध चरस व नब्बे हजार रुपये नकद के साथ टवेरा गाडी में तीन शातिर अभियुक्तो को अवैध रूप से चरस की तस्करी करते हुये थाना नरेन्द्रनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई पौड़ी शहर में पटवारी भर्ती परीक्षा

khabaruttrakhand

Uttarakhand के माल्टे को मिला GI Tag, सेहत का है खजाना, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights