khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

घास काटने गई महिला गंगा देवी पर जंगली जानवर ने किया हमला मौत।

स्थान। नैनीताल।
घास काटने गई महिला गंगा देवी पर जंगली जानवर ने किया हमला मौत।
विधायक राम सिंह कैड़ा जिनकी माता का गत दिवस निधन हुआ उन्होंने महिला के परिजनों को हिम्मत दिलाते हुए प्रशासन से सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 22 किलोमीटर दूर भीमताल क्षेत्र में वन्यजीव हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

यहाँ बता दें जनपद नैनीताल में जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है।

जिसके चलते घास काटने जंगल गई 60 वर्षीय महिला गंगा देवी पर पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जिसकी जानकारी मिलते ही विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा जिनकी माता जी का निधन गत दिवस हुआ है ।

उन्होंने जंगली जानवर द्वारा हमले में मृत गंगा देवी महिला के परिजनों को हिम्मत दिलाते हुए शीघ्र वन विभाग के अधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

यहाँ बता दें महिला का शव जून स्टेट के जंगल में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और स्थानीय मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों के अनुसार 60 वर्ष की गंगा देवी हर रोज की तरह मवेशियों का चारा लाने जून स्टेट से लगे जंगल में गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग के साथ गंगा देवी की काफी खोजबीन की, लेकिन रात तक कुछ पता नहीं चला।
जंगल में छानबीन के दौरान आज सुबह घर से 3 किलोमीटर दूर उनका शव मिला।

वन विभाग का कहना है कि इस क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाने के साथ ही गस्त की जाएगी और परिवार को उनके नुकसान पर मुआवजा दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक है, जिस कारण यह घटना सामने आई है, वहीं उन्होंने इस आदमखोर वन्यजीव को काबू करने की मांग की है।

हाल में हुई तीन जानलेवा घटनाओं के बाद, जिले के इस पहाड़ी क्षेत्र में वन्यजीवों के खिलाफ दहशत बनी हुई है। ग्रामीण वासियों ने मांग की है जंगली जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाये साथ ही रोष व्याप्त भी है।

Related posts

सलमान खान से क्यों नफरत करता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, सुरक्षा की समीक्षा की गई

khabaruttrakhand

मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार को आपदाग्रस्त घुत्तू क्षेत्र के मेंढू सिंदवाल गांव, पुजार गांव, भल्डगांव, गवाणा आदि गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा क्षति का लिया जायजा।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-47वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला दिनांक 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights