khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 में लंबित शिकायतों के समाधान के लिए ली बैठक।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 में लंबित शिकायतों के समाधान के लिए ली बैठक”

गुरूवार, 26 जून को उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियो और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक ली, जिसमें जनपद टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि सीएम हेल्पलाइन–1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। 06 माह से अधिक लंबित शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रकरणों का समयबद्धता से निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक दिन पूरे राज्य में तहसील दिवस और एक दिन थाना दिवस का आयोजन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए जनता दर्शन, तहसील दिवस और बीडीसी का नियमित आयोजन किया जाए।

पुलिस और प्रशासन द्वारा मिलकर अतिक्रमण और वेरिफिकेशन अभियान प्रभावी रूप से चलाए जाएं। प्रत्येक जनपद में दो-दो गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जाएं, इसके लिए सभी जनपदों में शीघ्र नोडल अधिकारी बनाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में जहां भी बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर की स्थिति खराब है, उन्हें शीघ्र बदला जाए। सभी ट्रांसफार्मरों का सेफ्टी ऑडिट भी किया जाए।

यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं कम वोल्टेज और बिजली के तार लटकने की समस्या न आए, ऐसे प्रकरण पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सभी प्राधिकरणों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों के घरों के नक्शे पास करने में कोई विलंब न हो। उन्होंने कहा कि सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीएफओ पुनीत तोमर, एसडीएम संदीप, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड चयनित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने उपजिलाधिकारी डुंडा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

khabaruttrakhand

Haridwar: उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar के दौरे के लिए तैयारी में, रूट हुए डायवर्ट; चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे जवान

khabaruttrakhand

सचिव वित्त विभाग उत्तराखण्ड शासन डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डे की अध्यक्षता में गुरूवार को जनपद के फ्लैगशिप कार्यक्रमों (राज्य एवं केन्द्रपोषित) की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights