khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदेश के कई जिलों के न्यायमूर्ति न्यायाधीशों को किया इधर से उधर ।3

स्थान। नैनीताल।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदेश के कई जिलों के न्यायमूर्ति न्यायाधीशों को किया गया इधर से उधर ट्रान्सफर।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदेश के कई जिलों के न्यायमूर्ति न्यायाधीशों को किया गया इधर उधर कई लोगों को दी गई पदोन्नति ।

रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अदालती पदों पर बदलाव किए गए हैं।

इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर को द्वितीय अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर नियुक्त किया गया है।
वहीं, नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल का स्थानांतरण कर उनकी जगह अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति नैनीताल का सचिव बनाया गया है।

नीरज कुमार को इंदु शर्मा के स्थान पर तृतीय अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर और रवि रंजन को नेहा कुशावाहा की जगह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, बीनू गुलयानी को नैनीताल से स्थानांतरित कर रुड़की जिला हरिद्वार में अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) बनाया गया है।

शमा परवीन को ऊधमसिंह नगर में चतुर्थ अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग), रमेश चंद्र और मीनाक्षी शर्मा को सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) संवर्ग में पदोन्नति दी गई है।

शालिनी दादर को उत्तरकाशी, सांची अग्रवाल को डोईवाला, शुभांगी गुप्ता को न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 हल्द्वानी, आशीष तिवारी को खटीमा और अवंतिका सिंह चौधरी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रुड़की भेजा गया है।

वहीं, विवेक शर्मा को पुरोला, उपाधी सिंघल को प्रथम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रुड़की, इशांक को प्रथम अपर सिविल जज देहरादून और हिना कौसर को द्वितीय अपर सिविल जज देहरादून नियुक्त किया गया है।

Related posts

यहां स्थित राजकीय आदर्श विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की हुई कवायद शुरू।

khabaruttrakhand

Uttarakhand के Cabinet मंत्री Ganesh Joshi ने MNREGA में वेतन वृद्धि पर चर्चा के लिए बैठक की, समय पर सामाजिक ऑडिट पूरा करने पर जोर दिया।

khabaruttrakhand

वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टीला साहिब गुरुद्वारा बौराडी नई टिहरी में मत्था टेक कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights