khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

धराली आपदा पीड़ितों हेतु मोल्यार फाउंडेशन का सहयोग।

धराली आपदा पीड़ितों हेतु मोल्यार फाउंडेशन का सहयोग”

दिनांक 08 सितम्बर 2025 को मोल्यार फाउंडेशन (जो प्रवासी उत्तराखंडवासियों द्वारा स्थापित किया गया है) के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मौल्यार फाउंडेशन की ओर से धराली आपदा प्रभावित परिवारों के लिए ₹2 लाख का चेक प्रदान किया गया। साथ ही, टिहरी जनपद के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को 200 राहत किट उपलब्ध कराई गई, जिनमें आवश्यक सामग्री चायपत्ती, चीनी, चावल, टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, कपड़े, चप्पल आदि सम्मिलित है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्राप्त किट को कोटी कॉलोनी के समीप अस्थायी मद्रासी बस्ती के लोगों में वितरण किया। उन्होंने बताया कि बरसात से इस बस्ती के लोगों का जरूरी सामान क्षतिग्रस्त हो गया था, जिन्हे फौरी राहत तहसीलदार के माध्यम से दी गयी थी तथा मलबा हटाने का कार्य गतिमान है ।

फाउंडेशन के संस्थापक श्री विनोद लेखवार ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडवासी सदैव अपने जनपद और प्रदेश के साथ खड़े हैं तथा आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने मोल्यार फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग आपदा प्रभावित परिवारों को राहत एवं संबल प्रदान करेगा।

इस मौके पर गुड्डी थपलियाल, रमेश लेखवार, संगीता सेमवाल, अनीता लेकवार, शशि डबराल, अंजलि बलूनी, संतोषी भंडारी, संजय, अजय, टिकेंद्र, पप्पू राम एवं ऐश चमोली उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-21 सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले 4 दिन से कुमराडा के ठुला ग्राम सभा के नागराजा प्रांगण में चल रही अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल, वार्ता के बाद समाप्त

khabaruttrakhand

एम्स ऋषिकेश में फैमिली मेडिसिन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन , देश के प्रतिष्ठित 11 एम्स के संकाय सदस्यों ने किया प्रतिभाग। जुटे देशभर से विशेषज्ञ।

khabaruttrakhand

Nainital: Uttarakhand के सांसदों-विधायकों के खिलाफ दर्ज केस की High Court ने मांगी कुंडली, दो हफ्ते सरकार को देना होगा जवाब

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights