khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिक

मुख्यमंत्री सचिव एवं आयुक्त दीपक रावत ने कुष्ठ आश्रम में मनाया सादगी से अपना जन्मदिन, बांटी खुशियां।

स्थान। नैनीताल।

मुख्यमंत्री सचिव एवं आयुक्त दीपक रावत ने कुष्ठ आश्रम में मनाया सादगी से अपना जन्मदिन, बांटी खुशियां।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अपना जन्मदिन सादगी व अनोखे अंदाज में मनाया।

उन्होंने यह विशेष दिन हल्द्वानी बरेली रोड मोतीनगर हाथीखाल स्थित कुष्ठ आश्रम के निवासियों के बीच मनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और वस्त्र वितरित किए।
इस दौरान आश्रम में रहने वाले लोगों पर खासा उत्साह देखने को मिला।

आयुक्त श्री रावत ने आश्रम में रह रही कुल 32 लोगों से मुलाकात की जिसमे 23 महिलाओं, 9 पुरुषों और उनके बच्चों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं।

त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
निवासियों ने आश्रम भवनों की मरम्मत और आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी।

वहीं, एक व्यक्ति द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग पर आयुक्त ने तत्काल सीएमओ को निर्देश दिए कि संबंधित व्यक्ति का कार्ड शीघ्र बनाया जाए।

सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि आश्रम में रहने वाले सभी लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।

आयुक्त श्री रावत ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी।
आश्रमवासियों ने भी आयुक्त को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related posts

ब्रेकिंग:-उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन, सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित,सीएम धामी ने प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों से किया अह्वान ।

khabaruttrakhand

अण्डर-18 बालक वर्ग की वालीबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 एवं 14 जनवरी 2025 को मुनिकीरेती में किया जायेगा।

khabaruttrakhand

विवाह कार्यक्रम के दौरान देर रात मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा जिसमें आधा दर्जन लोग चोटिल हो गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights