khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

गंगा को निर्मल रखने के लिए निकालेंगे गोमुख संकल्प कलश यात्रा संत महात्माओं का भी मिल रहा है गोमुख संकल्प कलश यात्रा को अपार समर्थन, जाने कबसे होगी शुरू।

गंगा को निर्मल रखने के लिए निकालेंगे गोमुख संकल्प कलश यात्रा
संत महात्माओं का भी मिल रहा है गोमुख संकल्प कलश यात्रा को अपार समर्थन।
25 जून 2024 को त्रिवेणी घाट से आरंभ होगा जन चेतना अभियान।
गोमुख से लौटकर 30 जून को ऋषिकेश पहुंचेगी कलश यात्रा
श्री रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर मां गंगा के निर्मल अविरल जल के संदेश को लेकर ऋषिकेश से गोमुख तक कलश यात्रा निकालेगी।

इस बाबत शनिवार को ऋषिकेश स्थित रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर में बैठक आयोजित की गई।
जिसमें मठ मंदिरों के महंत महामंडलेश्वर जगतगुरु संत महात्माओं गोमुख संकल्प यात्रा पर चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज अध्यक्ष विक्तत वैष्णव मंडल ने की ,वहीं बैठक का संचालन महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज ने किया।
गोमुख संकल्प कलश यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि मां गंगा की धारा को निर्मल बनाने का संकल्प लिया है।
इस अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प कलश यात्रा का पांच दिवसीय यात्रा समस्त संत समाज क्षेत्र वासियों को गंगा मैया से जोड़ते हुए गोमुख तक जनमानस को मां गंगा की अमृतमई निर्मल जलधारा को दूषित न करने का संदेश दिया जाएगा।
इसके साथ ही संत महात्माओं का भी मिल रहा है, यात्रा में मठ मंदिरों के द्वारा कलश यात्रा का होगा भव्य स्वागत अपने पौराणिक वाद्य यंत्रों के साथ चलेगी यात्रा।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज, महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर डॉक्टर रामेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज, महामंडलेश्वर विष्णु दास, महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत छोटन दास ,महंत हरण दास राम चौबे, रविंदर दास योगीराज, नवीन जोशी, चंद्रवीर पोखरियाल संरक्षक श्री गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति,
गजेंद्र कड़ियाल अध्यक्ष अखिल भारतीय सीताराम परिवार, सुशीला सेमवाल अध्यक्ष अखिल भारतीय सीताराम परिवार महिला मंडल उत्तम चंद्र रमोला अभिषेक शर्मा घनश्याम नौटियाल दिनेश डबराल अध्यक्ष श्री गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति।
वत्सल प्रपन्नाचार्य जगदीश प्रपन्नाचार्य केशव स्वरूप ब्रह्मचारी स्वामी आलोक हरि स्वामी अखंडानंद सरस्वती आदि संत समाजसेवी उपस्थित थे।

Related posts

ब्रेकिंग:-26 सितंबर से होगी रामलीला मंचन की धूम ,रिहलर्स की चल रही तैयारी।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet Decision: आठ आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए 82 पदों के अनुमोदन, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

cradmin

Chamoli में Heavy snowfall, तापमान शून्य से 10 Degrees Celsius नीचे चला गया, Niti और Malari घाटियों में झरने और झरने जम गए

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights