khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सरस मेला-2025 की तैयारियों को लेकर सीडीओ टिहरी ने ली बैठक।‘

‘‘सरस मेला-2025 की तैयारियों को लेकर सीडीओ टिहरी ने ली बैठक।‘‘

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरूणा अग्रवाल ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष मंे सरस मेला-2025 की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने मेले के सफल संचालन को लेकर गठित विभिन्न समितियों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। सभी संबंधित अधिकारियों को सरस मेले की समस्त व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय से कार्य कर मेले को सफलतापूर्वक सम्पादित करने को कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने पण्डाल एवं स्टॉल, साज-सज्जा, आमंत्रण पत्र, मेले में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी, वीआईपी व्यवस्था, आवास, प्रचार-प्रसार, जलपान, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, वाहन, हैलीपैड, अग्नि एवं सामान्य सुरक्षा आदि अन्य व्यवस्थाओं लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोजगार मेला, गोष्ठियां, सम्मेलन, साक्षरता शिविर के संबंध में सभी तैयारी समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। सभी संबंधितों को प्रतिभागियों को दिये जाने वाले प्रमाण पत्रों हेतु मंगलवार तक डेटा देने को कहा गया।

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, डीटीडीओ एस.एस. राणा, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, एएमए जिला पंचायत भागवत पाटनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 

Related posts

Silkyara Operation: CM Dhami ने बचाव अभियान की जानकारी प्रधानमंत्री Modi को Matali कैंप कार्यालय में दी

khabaruttrakhand

ऋषिकेश स्थित इस संस्थान के आई बैंक ने स्थापना के चार वर्ष आठ माह के समयांतराल में 500 नेत्र ज्योति विहींन लोगों को कॉर्निया प्रत्यारोपित कर उनके जीवन को किया रोशन।

khabaruttrakhand

श्री केदारनाथ धाम में हैलीकॉप्टर लैंडिंग से पहले कर गया था टचडाउन ,ऐम्स ऋषिकेश से आई मामले में अपडेट।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights