khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम–वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण” “राजनैतिक दलों की उपस्थिति में हुई वेयरहाउस की कार्यवाही।

“जिलाधिकारी ने किया ईवीएम–वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण”

“राजनैतिक दलों की उपस्थिति में हुई वेयरहाउस की कार्यवाही”

“सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की कार्यप्रणाली की हुई जांच”

कल दिनांक 4 सितंबर, गुरुवार जनपद टिहरी गढ़वाल
ईवीएम–वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी ईवीएएम मशीन ठीक पाई गई और सील्ड दरवाजों में बंद रखी गई। राजनैतिक दलों की उपस्थिति एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में खोला गया।

वेयरहाउस खोलने के बाद तला सील बंद किया गया, सुरक्षाकर्मी भी तैनात पाए गए एवं सीसीटीवी कैमरा कार्य कर रही है, पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एंड फोटोग्राफी की गई, उक्त प्रकिया के दौरान उपस्थिति राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा उपरोक्त कार्यवाही पर सहमति एवं संतोष व्यक्त किया गया।

सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी को निर्देश दिए गए कि कमरों में अति वृष्टि के कारण जगह जगह लीकेज होने पर निर्देशित किया गया कि बरसात खत्म होते ही छत पर वाटर प्रूफिंग कराई जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, बीजेपी प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवीन सेमवाल, बसपा प्रदेश सचिव सुशील पांडे, निर्वाचन से जवाहर सिंह, देवेंद्र कुमार, मनोज भट्ट आदि संबंधित लोग मौजूद रहे।

 

Related posts

Uttarakhand की महिलाएं बना रही हैं बहुराष्ट्रीय कंपनियों से बेहतर सामान, CM Dhami ने सशक्तिकरण का संदेश दिया

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election 2024: फ्लैशबैक…देहरादून संसदीय सीट समाप्त हुई तो, हरिद्वार लोस सीट का हुआ जन्म

cradmin

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ खेतवाल ने किया जनसंपर्क।पूर्व विधायक संजीव आर्या कांग्रेसी नेता व भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष, वर्तमान समिति मंडी के सलाहकार मनोज जोशी मिले एक दूसरे के गले।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights