khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की मजिस्ट्रियल जांच एवं वैज्ञानिक विश्लेषण संपन्न।

“दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की मजिस्ट्रियल जांच एवं वैज्ञानिक विश्लेषण संपन्न”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग द्वारा कल सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा–135 के तहत वैज्ञानिक विश्लेषण की कार्यवाही संपन्न की गई।

प्रकरण–1 के अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK14PA1769 की एवं प्रकरण–2 में दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK07CD6130 की मजिस्ट्रियल जांच एवं वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया।

जांच के दौरान दुर्घटना के कारणों, सड़क की स्थिति, वाहन की तकनीकी स्थिति एवं अन्य संबंधित पहलुओं का गहन परीक्षण किया गया।

जांच रिपोर्ट सक्षम स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी।

इस जांच के दौरान एडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, सीओ नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, एआरटीओ टिहरी सतेंद्र राज, अधिशासी अधिकारी पीडब्ल्यूडी नरेंद्रनगर प्रवीण कर्णवाल, नायब तहसीलदार विजय गुसाईं, आरआई नीलेश कुमार मजुमदार, एसआई देवप्रयाग दीपक लिंगवाल मौजूद रहे।

 

Related posts

यहां बाल दिवस पर बच्चों को मिला खेल पार्क और मदर्स को मदर फीडिंग रूम।

khabaruttrakhand

Uttarakhand पर पड़ा अयोध्या का प्रभाव, हरिद्वार-ऋषिकेश का होगा एकीकृत विकास; जानें मुख्यमंत्री Dhami का बड़ा फैसला

cradmin

आईआईएम काशीपुर में प्रबंधन के गुर सीखेंगे प्राचार्यः डॉ. धन सिंह रावत* *लीडरशिप प्रोग्राम में पहले बैच के 40 प्राचार्य लेंगे हिस्सा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights