khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीस्टोरी

गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान, ‘वार्ड सेग्रिगेशन लीग’ का हुआ शुभारंभ” “डीएम नितिका खण्डेलवाल के नेतृत्व में जानकी सेतु क्षेत्र में सफाई व सौंदर्यीकरण”।

गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान, ‘वार्ड सेग्रिगेशन लीग’ का हुआ शुभारंभ”

“डीएम नितिका खण्डेलवाल के नेतृत्व में जानकी सेतु क्षेत्र में सफाई व सौंदर्यीकरण”

“बच्चों की चित्रकारी से निखरा गंगा आरती घाट, पुराने दीपकों से हुई सजावट”

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आज जनपद टिहरी गढ़वाल अंतर्गत तहसील नरेंद्रनगर के मुनि की रेती स्थित जानकी सेतु के समीप गंगा आरती घाट पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुनि की रेती नीलम बिजल्वाण एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के नेतृत्व में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाट परिसर में फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर उसका समुचित निस्तारण किया गया तथा झाड़ी कटान कर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष द्वारा ‘वार्ड सेग्रिगेशन लीग’ नामक एक अभिनव अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में गीले एवं सूखे कचरे के पृथकीकरण को लेकर प्रतियोगिता प्रारंभ की गई है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्डों को जिलाधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा, जिससे स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।

स्वच्छता अभियान के उपरांत, श्री पूर्णानंद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा घाट के आसपास पत्थरों पर सुंदर रंगों से रंग कर स्थल का सौंदर्यीकरण किया गया। साथ ही, सफाई के दौरान प्राप्त पुराने दीपकों को पुनः उपयोग में लाकर घाट की सजावट में सम्मिलित किया गया, जो ‘रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल’ की भावना को साकार करता है।

इसी क्रम में नगर पालिका सभागार, मुनि की रेती में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले देहरादून, टिहरी एवं पौड़ी जनपदों के बच्चों को ग्रीन, येलो एवं ब्राउन बेल्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर सभासद विनोद खंडूरी, बृजेश गिरी, स्वाति पोखरियाल, लक्ष्मण भंडारी, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, ईओ मुनिकीरेती अंकिता जोशी, सफाई निरीक्षक कमल चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी द्वारा राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का किया गया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Uttarkashi Tunnel Break: Silkyara सुरंग cavity को उपचार मिलेगा, विशेष कंपनी को जिम्मा मिलेगा; दुर्घटना पर चुप्पी

khabaruttrakhand

Uttarakhand: Uttarkashi में Silkyara के पास एक और सुरंग से ‘खतरों’ का रिसाव, ग्रामीणों की बढ़ रही चिंता

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights