khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीतालस्टोरी

ब्रेकिंग:-युवक की खाई में गिरने से हुई मौत, पार्टी पड़ी भारी ।

स्थान। नैनीताल।
युवक की खाई में गिरने से हुई मौत।
पार्टी पड़ी भारी ।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग पाँच किलोमीटर दूर किलबरी क्षेत्र में एक युवक की खाई में गिर जाने से मौत हो गई। यहाँ बता दें 34 वर्षीय भुवन कुमार निवासी स्टाफ हाउस नैनीताल अपने कुछ साथियों के साथ पार्टी बनाने के लिए मौज मस्ती करते हुए घर से गया हुआ था। उसको क्या पता कि काल मेरा पीछा कर रहा है।
लघुशंका करने के लिए जैसे ही भुवन साइड में गया तो पैर फिसल गया और वह खाई में जा गिरा जिसके चलते साथ मे गए युवकों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जैसे तैसे हिम्मत कर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
देर रात रेस्क्यू टीम ने रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर गंभीर रूप से घायल युवक को बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल नैनीताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उक्त कार्यवाही करनी शुरू कर दी ।

आज शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौप दिया जहां युवक का हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार दाह संस्कार कर दिया गया।

Related posts

प्रतापनगर राजमहल में संस्कृति और विज्ञान का संगम, टिहरी झील महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में हुआ 61.80 प्रतिशत मतदान।

khabaruttrakhand

PM Modi ने दिया कई स्टेशनों को सुधार करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights