khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

घनसाली जन संघर्ष मोर्चा के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी टिहरी ने की बैठक।

“घनसाली जन संघर्ष मोर्चा के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी टिहरी ने की बैठक”

आज गुरुवार को जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में तहसील घनसाली में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले ‘घनसाली जन संघर्ष मोर्चा’ के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा बैठक की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मोर्चा द्वारा पूर्व में उठाई गई मांगों के संबंध में अवगत कराया कि घनसाली में उप जिला अस्पताल के विषय में शासन को अनुस्मारक प्रस्ताव प्रेषित किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के उच्चीकरण की मांग पर शासन स्तर से निर्देश प्राप्त होना अभी शेष है।

बैठक में उपस्थित मोर्चा के सदस्यों द्वारा धरना स्थल पर लोगों पर की गई कार्यवाही पर रोक लगाए जाने हेतु अनुरोध किया गया तथा पूर्व में हुई गर्भवती महिलाओं की मृत्यु पर मुआवजा दिए जाने की मांग भी रखी, जिसपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बैठक में सीएमओ डॉक्टर श्याम विजय एवं एसडीएम अल्केश नौडियाल सहित ‘घनसाली जन संघर्ष मोर्चा’ के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप आर्य, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंग घणाता और अनुज लाल शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरुषोत्तम आर्य, विनोद लाल, सुनीता रावत, अरविंद राणा ब्लॉक अध्यक्ष यूकेडी, शांति श्रीवान, हर्षमणि उनियाल, विनोद चौधरी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

यहां जिलाधिकारी ने महिला शक्ति वंदन मैराथन दौड़ को बस स्टैण्ड से हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश में आयोजित नेशनल स्तर की सीएमई कम वर्कशॉप में देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मेडिकल के क्षेत्र में कॉग्निटिव साईंस को बहुउपयोगी बताया। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election 2024: चुनावी समर में हर दल ताल ठोकने को तैयार, मिलकर नहीं अलग-अलग लड़ेंगे BJके विरोधी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights