khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।

स्थान। नैनीताल।
नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से महज 11 किलोमीटर दूर भवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर पुलिस ने साहिल नामक युवक के खिलाफ पास्को और रेप सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
इस दौरान हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरकर आरोप लगाया कि मुरादाबाद से आया युवक किशोरी को बहला-फुसला कर उसके साथ गलत काम कर रहा था। संगठनों के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से कठोर कार्रवाई की मांग की और भवाली की सड़कों पर जुलूस निकालकर व्यापारियों से बाजार बंद करने का आग्रह किया।
धीरे-धीरे बाजार बंद हो गया। एस.पी. क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त जानकारी के बाद किशोरी के परिजनों से संपर्क किया गया और शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी युवक टैक्सी चलाता है, जबकि उसके पिता टेलर मास्टर का काम करते हैं।

शिकायत में यह भी आरोप है कि साहिल लड़कियों को बहलाकर फंसाता रहा।

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल भवाली में स्थिति सामान्य है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

पुलिस ने भवाली व आमजनमानस से अपील की है कोई भी उपद्रव न करें पुलिस अपना कार्य कर रही है अभियुक्त को किसी भी हालत में बख्सा नही जायेगा।

Related posts

जिला सभागार नई टिहरी में विधान सभा क्षेत्र टिहरी के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, जिसमें विधायक टिहरी एवं जिलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित।

khabaruttrakhand

जाने किसने कहा राजनीति से सन्यास लिया है राष्ट्रनीति से नही।

khabaruttrakhand

आस्था:-नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव की धूम एक सितंबर से सात सितंबर तक सरोवर नगरी में।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights