khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-समूण फाउंडेशन द्वारा 15वें समूण स्किल डेवलपमेंट सेंटर का सफल उद्घाटन।

समूण फाउंडेशन द्वारा 15वें समूण स्किल डेवलपमेंट सेंटर का सफल उद्घाटन।

महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से समूण फाउंडेशन द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 15वें समूण स्किल डेवलपमेंट सेंटर (SSDC) का सफल उद्घाटन दिनांक 6 फरवरी 2026 को उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल, विकासखंड भिलंगना, पट्टी हिंदाव स्थित ग्राम पंचायत पंगरियाणा में संपन्न हुआ।

इस केंद्र का विधिवत शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री विक्रम घणाता- l जिला पंचायत सदस्य, हिंदाव द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में श्रीमती कृष्णा देवी (प्रधान, पंगरियाणा), श्रीमती विनीता देवी (प्रधान, महर गांव मल्ला), श्रीमती पुष्पा देवी (प्रधान, लैनी), कुमारी सचिना जायसवाल (प्रधान, डॉरसील), श्री संदीप आर्य (सामाजिक कार्यकर्ता), श्री केदार सिंह नेगी (पूर्व प्रधान, पंगरियाणा), श्री फते सिंह राणा (अध्यक्ष, संघर्ष समिति ग्यारह गांव) सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्था के टिहरी गढ़वाल जिला समन्वयक श्री विक्रम शाह जी तथा क्षेत्र की सम्मानित जनता की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क सिलाई एवं कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें।

यह केंद्र ग्रामीण महिलाओं के लिए सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और स्वावलंबन की ओर एक सशक्त माध्यम बनेगा।

उल्लेखनीय है कि समूण फाउंडेशन द्वारा अब तक उत्तराखंड के विभिन्न ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में 14 समूण स्किल डेवलपमेंट सेंटर (SSDC), 5 समूण कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (SCTI), 2 समूण एक्सीलेंस कोचिंग सेंटर (SECC) तथा 1 समूण आदर्श विद्यालय (SAV) की स्थापना सफलतापूर्वक की जा चुकी है ।

पंगरियाणा में स्थापित यह 15वाँ SSDC सेंटर संस्था की महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

समूण फाउंडेशन आने वाले समय में भी इसी उद्देश्य के साथ ग्रामीण हिमालयी क्षेत्रों में ऐसे कई और केंद्र स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रहा है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँच सके।

इस सामाजिक कार्य के लिए विक्रम घनाता जिला पंचायत ने   समूण परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related posts

इस छात्र संगठन की महाविधालय को चेतावनी, छात्रों के शुल्क पर फिर से विचार करे महाविधालय।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-पूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के नवें दिन बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण जेण्डर, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं विषय गोष्ठी का आयोजन।

khabaruttrakhand

Uttarakhand संप्रेक्षण गृह में नाबालिग द्वारा यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप, परिचारक और होमगार्ड का निलंबन रद्द

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights