khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालप्रभावशाली व्यतिस्टोरी

कार्यवाही:-जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने इस अधिशासी अभियंता के वेतन रोकने के दिये निर्देश*

टिहरी गढ़वाल :-  जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई प्रथम अविनाश कुमार सैनी के वेतन रोकने के दिये निर्देश*

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई प्रथम अविनाश कुमार सैनी के वेतन रोकने के दिये निर्देश ।

साथ ही शासन से उचित कार्यवाही हेतु पत्र भी प्रेषित किया गया।

बता दे की जिलाधिकारी द्वारा 09 अप्रैल 2026 को विकास खण्ड घनसाली के अन्तर्गत गेंवाली गांव का भ्रमण किया ।

भ्रमण के दौरान गेंवाली गांव को जोड़ने वाले पुल जो विगत 02 वर्षों में कार्य प्रगति अत्यधिक न्यून पायी गयी ।

सम्बन्धित द्वारा विगत 02 वर्षों में कोई भी ठोस कदम न उठाने पर  सोमवार को जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सम्बन्धित अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए ।

बता दें कि जिलाधिकारी द्वारा माह-सितम्बर, 2025 में घनसाली क्षेत्र भ्रमण के दौरान गेंवाली गांव पुल के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया, तथा अविनाश कुमार सैनी, अधिशासी अभियन्ता, पीएमजीएसवाई को उक्त कार्य का प्रभावी अनुश्रवण करने के निर्देश दिये गये थे।

इसके क्रम में अविनाश कुमार सैनी द्वारा पुल का निर्माण कार्य माह-दिसम्बर, 2025 तक पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया गया था, किन्तु आतिथि तक भी कार्य की स्थिति अत्यन्त न्यून मौके पर पायी गयी।

जिससे स्पष्ट होता है कि इनके द्वारा कभी भी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया और न ही सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कोई कार्यवाही की गयी है।

अविनाश कुमार सैनी द्वारा राजकीय कार्यों के सम्पादन में लापरवाही की गयी है, जिस हेतु इन्हें समय-समय पर सचेत किया गया इसके बावजूद भी इनके द्वारा अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया गया ।

 

Related posts

ब्रेकिंग:- उपजिलाधिकारी घनसाली द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय एवं अपर सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय घनसाली का किया गया आकस्मिक निरीक्षण ,अनुपस्थित कर्मियों पर हुई ये कार्यवाही।

khabaruttrakhand

गंगोत्री धाम में पिछले तीन दिनों से गंगा का जल स्तर दिखा रहा अपना विकराल रूप, गंगा पुरोहित ने सिंचाई विभाग पर लगाए आरोप।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के अन्तर्गत चयनित 19 विभागों के 289 अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights