khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

उ०मु०वि०वि० अध्ययन केन्द्र 15029, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल) में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षांरम्भ कार्यक्रम (Induction Programme) का किया गया आयोजन।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल)

उ०मु०वि०वि० अध्ययन केन्द्र 15029, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल) में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षांरम्भ कार्यक्रम (Induction Programme) का आयोजन दिनांक 21 अप्रैल 2026 को किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. राज कुमार त्यागी, समन्वयक डॉ. तनु मित्तल एवं सह-समन्वयक डॉ. हर्ष सिंह नेगी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, पाठ्यक्रम संरचना, अध्ययन पद्धति एवं परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं अध्ययन केन्द्र के समन्वयकों द्वारा छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. राज कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं नियमित अध्ययन के महत्व से अवगत कराया। समन्वयक डॉ. तनु मित्तल एवं सह-समन्वयक डॉ. हर्ष सिंह नेगी द्वारा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं अध्ययन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। सदस्य डॉ. कमलेश पांडेय एवं डॉ. हेमलता बिष्ट द्वारा भी छात्र-छात्राओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में नव प्रवेशित समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई तथा उन्हें नियमित अध्ययन के प्रति प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. कमलेश पांडेय, डॉ. हेमलता बिष्ट, गौरव कुमार, अमित चमोली, अंकित कुमार, मान सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष मनजीत शाह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष युवराज शाह, जिशान, प्रेरणा, शालिनी, उपकार, आदित्य, विकास एवं शोभा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Related posts

दिल एवं फेफड़े के जलस्फोट (कार्डियक हयदतिड) का सफल ऑपरेशन -इस संस्थान के पीडियाट्रिक कॉर्डियक सर्जन डॉ. अनीश गुप्ता ने हाई रिस्क शल्य चिकित्सा से दिया युवक को नया जीवन।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: चुनाव से पहले 97 पेटी शराब पकड़ी, 24 तस्कर गिरफ्तार; Nainital में आचार संहिता का सख्ती से पालन

cradmin

Uttarakhand : युवाओं की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यदि मूल निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध है तो स्थायी निवास की कोई आवश्यकता नहीं है।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights