khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, “राहवीर योजना” के तहत अनन्त राम अन्थवाल सम्मानित।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, “राहवीर योजना” के तहत अनन्त राम अन्थवाल सम्मानित।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।

इस अवसर पर अनंत राम अंत्थवाल को “ राहवीर योजना “ के अंतर्गत सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष घनसाली ने अपने पत्र के द्वारा अवगत कराया है कि गुड सेमेरिटन अनन्त राम अन्थवाल, निवासी- अन्धवाल गांव, घनसाली जनपद टिहरी ने दिनांक 17-5-2025 को घनसाली क्षेत्रान्तर्गत घटित सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल प्रदीप को बिना देरी के अपने निजी वाहन से उपचार के लिए पिलखी अस्पताल भिजवाया था।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), नई टिहरी द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता करने वाले नागरिकों को इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान प्रदान किया जाता है। योजना का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना तथा आमजन में मानवीय सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
जनपदवासियों से अपील की गई है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की यथासंभव सहायता करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ब्रह्मानंद मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु बीआरओ, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, उपजिलाधिकारी एवं परिवहन विभाग को संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर कारणों का विश्लेषण करने तथा समयबद्ध रूप से प्रभावी सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस, परिवहन विभाग एवं प्रशासन को संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान संचालित करने, यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए सभी सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों को सड़कों को सुरक्षित एवं सुचारु यातायात योग्य अवस्था में बनाए रखने हेतु आवश्यक मशीनरी, मानव संसाधन एवं अन्य उपकरणों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए।

Related posts

Uttarakhand पोषक अनाज के लिए बना Best State, कृषि मंत्री ने PM Modi का किया धन्यवाद

khabaruttrakhand

वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे” (World Suicide Prevention Day) के उपलक्ष्य में एम्स, ऋषिकेश के कम्युनिटी एवं फैमिली मेडिसिन विभाग के अपर-आचार्य और सोशल आउटरिच सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, टिहरी विस्थापित क्षेत्र, पशुलोक में सभी बच्चों को “युवा जोश “ यूथ वेलनेस प्रोग्राम के तहत किया जागरुक।

khabaruttrakhand

Harbans Kapoor Death: चुनावी पिच पर नॉट आउट रहे हरबंस कपूर दुनिया से विदा, गौरवशाली थी पहली जीत

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights