khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” पहुंची उत्तरकाशी, लोगों का मिल रहा भरपूर सहयोग।

गौ यात्रा: “गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” पहुंची उत्तरकाशी, लोगों का मिल रहा भरपूर सहयोग।
उत्तराखंड में गौ सेवकों का कारवां बढ़ता जा रहा है। भारी बारिश के बीच ऋषिकेश से निकली गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” आज उत्तरकाशी पहुंच गई है।

इस यात्रा में जहां साधु संत अपना योगदान और आशीर्वाद दें रहे हैं, वहीं आमजन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। ये सात दिवसीय यात्रा 27 मार्च को हरिद्वार पहुंच पूर्ण होगी।

बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों गौ सेवकों के हौसलें और आस्था देखने को मिल रही है।

ऋषिकेश के श्रीराम गौधाम सेवा समिति द्वारा “गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” निकाली गई ये यात्रा आज तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तरकाशी पहुंच गई है।

यात्रा लाखामण्डल से होकर दैनिक भ्रमण कर रात्रि विश्राम के लिए उत्तरकाशी पहुंची है।

अब यहां विश्राम कर सुबह उत्तरकाशी से बूढाकेदार मंदिर प्रथम केदार बेलेश्वर धाम(टिहरी जनपद) पहुंचेगी। यहां कैराराम सोसाइटी में रात्रि विश्राम करेंगे।

बता दें कि इस यात्रा में जहां साधु संत अपना योगदान और आशीर्वाद दें रहे हैं वहीं लोगों भरपूर सहयोग मिल रहा है। आम जन भी गौ माता की रक्षा का संकल्प लेते हुए अपनी गाय के साथ यात्रा से जुड़ रहे हैं।

इस ऐतिहासिक गौ रथ यात्रा का उद्देश्य गावं से लेकर शहर के सड़कों पर निराश्रित घूम रही गौमाता एवं गौ वंशो की दशा सुधारने के लिए एक जन जागरण अभियान है , जिसके लिए समस्त आम जनमानस से अपील की जा रही है की आप अपने – अपने क्षेत्र में गौ माता की रक्षा एवं संवर्धन का कार्य सेवा भाव से कर पुण्य के भागी बने तथा किसी भी स्थिति एवं परस्थिति में गौ माता को जगह जगह निराश्रित ना छोड़े । क्योंकि केवल और केवल गौसेवा मात्र में ही समस्त जगत का कल्याण निहित है।

समिति ने सभी गौ भक्तों से आग्रह किया कि जो भक्त जन इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना चाहते हैं वह जिन जिन शहर या गाँव में रहते हैं वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। जब समिति की गौ यात्रा उनके गाँव या शहर से गुजरेगी तो वह सम्मालित हो सकते है।  इसमें हर कोई सम्मिलित हो सकता है।
ये यात्रा गढ़वाल मंडल के सभी जनपद क्षेत्रो से चलने वाली है। 

यात्रा में गौ सेवा समिति के सरंक्षक मोहन काला , संस्थापक जी पी भट्ट, अध्यक्ष उषा भट्ट उपाध्यक्ष सुदेश भट्ट सचिव सुमन डोभाल, गोधाम सेवा समिति के मुख्य वक्ता शांति प्रसाद भट्ट  मीडिया से हर्षमणि उनियाल  मनीष व्यास, दीपक सिंह, योगी ( दिलीप सिंह बिष्ट) नीरज चौधरी, मदन सिंह बिष्ट, संदीप मनोज, डॉक्टर जगत राम भट्ट,  सरिता भट्ट, मनोज छाबड़ा, अतुल चावला,और ऋषिकेश हरिद्वार की सैकड़ों संत यात्रा में आदि लोग मौजूद रहे।

यात्रा विवरण

23 मार्च उत्तरकाशी से बूढाकेदार मंदिर, रात्रि विश्राम प्रथम केदार बेलेश्वर धाम(टिहरी जनपद) क्षेत्र रात्रि विश्राम कैराराम सोसाइटी

24 मार्च प्रथम केदार बेलेश्वर धाम से घनसाली, रुद्रप्रयाग रात्रि विश्राम जोशीमठ।

 25 मार्च जोशीमठ से , चमोली जनपद क्षेत्र, रुद्रप्रयाग जनपद रात्रि विश्राम कमलेश्वर महादेव मंदिर श्रीनगर

 26 मार्च श्रीनगर से देवप्रयाग, कोटद्वार रात्रि विश्राम हरिद्वार।

27 मार्च हरिद्वार से ऋषिकेश में समापन ,भंडारा श्री भरत मंदिर झंडा चौक ऋषिकेश।

Related posts

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा दिया गया प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

Mathura Holi: रमणरेती में उड़ा गुलाल, ठाकुर जी संग भक्तों ने खेली फूलों की होली; रसिया गीतों पर झूमे श्रद्धालु

cradmin

नई टिहरी आयुष चिकित्सालय में ’सर्वांग स्वेदन चिकित्सा’ सेवा शुरू।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights