khabaruttrakhand
टिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश।

25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश*

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को अवशेष लक्ष्यों की निर्धारित समयावधि में पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में वन विभाग, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों, पशुपालन विभाग, पर्यटन विभाग तथा सभी तहसीलों के अंतर्गत संचालित 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने वन विभाग को पिरुल संग्रहण के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता संबंधी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

राजस्व विभाग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों के लगभग 24 हजार प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष करीब 22 हजार प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने शेष प्रमाण-पत्रों के शीघ्र निर्गमन हेतु कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में बच्चों के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विकासखण्डों के टीकाकरण संबंधी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए जाएं, जिससे प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी ने सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित ली बैठक ।

khabaruttrakhand

‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘ के अन्तर्गत नगर पालिका मुनिकीरेती व नगर पालिका देवप्रयाग में कार्यक्रम सम्पन्न‘।

khabaruttrakhand

30 फरयादी पहुंचे जनता मिलन कार्यक्रम में जिसमें आवास दिलाये जाने, बाहरी लोगों के भूमि क्रय करने पर रोक लागाने की मांग तथा पुनर्वास, लोनिवि, स्वास्थ्य, पेयजल, विधुत इत्यादि विभागों से सम्बन्धित समस्यायें व मांग पत्र हुए प्राप्त।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights